- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
तमन्ना भाटिया ने 2023 में गेम-चेंजिंग ओटीटी डेब्यू के साथ फैंस को किया एंटरटेन!
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने खुद को न सिर्फ एक पैन इंडिया एक्ट्रेस के रूप में बल्कि कॉन्टेंट की ओटीटी क्वीन के रूप में भी स्थापित किया है। साल 2023 में, वह तीन प्रोजेक्ट्स में दिखाई दीं, जिसमें वह तीन अलग तरह के किरदार में नज़र आईं।
जी करदा में लावण्या सिंह: अर्बन रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ “जी करदा” में तमन्ना भाटिया ने लावण्या सिंह का किरदार निभाया। लावण्या, सेल्फ-डिस्कवरी जर्नी पर निकली एक युवा महिला, शादी की बारीकियों से जूझती है। बचपन के सात दोस्तों में सबसे इम्पोर्टेन्ट मेंबर में से एक के रूप में, वह एम्बिशन दिखाती है।
लस्ट स्टोरीज़ 2 में शांति: तमन्ना भाटिया ने विजय की पूर्व पत्नी शांति चौहान का किरदार निभाया है, जो सुजॉय घोष के लस्ट स्टोरीज़ 2 के सेगमेंट में एक दशक से गायब है। शांति को आकर्षक आंखों, फेयर कॉम्प्लेक्शन और ग्रेट फिजिक वाली महिला के रूप में दिखाया गया है। तमन्ना का शांति का किरदार न केवल अट्रैक्टिव है बल्कि वह मिस्ट्री का सटल टच भी देता है।
इंस्पेक्टर आन्या स्वरूप: तमन्ना भाटिया मर्डर मिस्ट्री सीरीज़ आखिरी सच में इंस्पेक्टर आन्या स्वरूप की भूमिका निभाती हैं। आन्या एक पुलिस ऑफिसर है, जो एक ऐसे पेचीदा मामले की जाँच करती है, जहाँ परिवार के 11 सदस्यों की एक साथ मृत्यु हो जाती है। तमन्ना का आन्या का किरदार जटिलताओं को आसानी से सामने लाता है।
तमन्ना 2024 आने के साथ, निखिल आडवाणी की हिंदी फिल्म “वेदा” में जॉन अब्राहम के साथ दर्शकों को एंटरटेन करती दिखाई देंगी, और तमिल फिल्म “अरनमनई 4” में मुख्य भूमिका भी निभाएंगी। फैंस इन रिलीजों का बेसब्री से अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को नए और वर्सटाइल किरदारों में देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।


