- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
तनीषा मुखर्जी ने अपनी ‘शिव भक्ति’ से लोगों का जीता दिल!
झलक दिखला जा में तनीषा मुखर्जी की यात्रा अविश्वसनीय रही है और यह सभी जानते हैं। प्रत्येक नृत्य प्रस्तुति के साथ अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा को प्रदर्शित कर के वह ‘प्रशंसकों की पसंदीदा’ बन चुकी है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहने से लेकर अपने शानदार नृत्य प्रदर्शन के साथ मंच पर धूम मचाने तक, तनीषा ने दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा को साबित किया है। झलक दिखला जा के अपने पूरे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग की और इस प्रक्रिया में, उन्होंने न केवल प्रशंसकों से बल्कि जजों से भी प्यार और सम्मान अर्जित किया।
उन्होंने न केवल अपने नृत्य और प्रदर्शन पर, बल्कि अपने पूरे लुक और अवतार पर भी खास जोर दिया है। वह हर बार अपने लुक को ऐसा रखती है जो उनके प्रदर्शन और उसकी थीम के साथ मेल खाए। उनके शो छोड़ने के बावजूद भी, प्रशंसक तनीषा की अब तक प्रशंसा करते हैं। और प्रशंसक के इतने प्यार को देखते हुए, तनीषा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस शो के उनके आखरी नृत्य प्रदर्शन के अपने लुक की झलक साझा की। उनके लुक में वे सभी तत्व थे जो एक ‘शिव भक्त’ को पसंद आते है, और उनके लुक की यही बात लोगों को और ज्यादा पसंद आई। इस लुक से उन्होंने ने एक मान्यता को भी गलत साबित कर दिया है जो यह थी की नर्तकियों के पैर काभी भी सुंदर नहीं हो सकते। आप भी देखे शिव भक्ति का उनका यह लुक –
झलक दिखला जा में अपनी पूरी अवधि के दौरान, तनीषा ने कई लोगों का प्यार और सम्मान अर्जित किया और एक कलाकार के रूप में यह उनके लिए सीखने का एक बड़ा अवसर रहा। हम उन्हें शुभकामनाएं देते है की वह ऐसे ही आगे बढ़ती रहे और अपने आगामी प्रयासों में सफलता हासिल करे। काम के मोर्चे पर, तनीषा के पास दिलचस्प प्रोजेक्ट्स है जिसकी घोषणा आदर्श समयसीमा के अनुसार होगी। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


