- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
फ़िल्म मरजावाँ के लिए तारा सूतारिया बनी गूंग़ी लड़की, सीखीं साइन लैंग्वेज।
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी एक्ट्रेस तारा सुतारिया जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म मरजावाँ में नजर आएंगी। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित इस मूवी में तारा एक गूंगी लड़की जोया का किरदार अदा करेंगी, और यह किरदार निभाना तारा के लिए काफी चैलेंजिंग था।
इस कारण तारा ने ठान ली के किरदार में नैचरल तरीक़े से ढल ने के लिए पहले साइन लैंग्वेज सिख़ना ज़रूरी हैं। संगीता गाला से पूरे दो महीने की लगातार ट्रेनिंग के बाद तारा इस किरदार के लिए तैयार हुईं ।
इस फ़िल्म में तारा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में और रितेश देशमुख विलेन के किरदार में नज़र आयेंगे। मरजावाँ फ़िल्म के डायरेक्टर कहते है की , जोया का किरदार तारा से बेहतर कोई नहीं निभा सकता था। मैं तारा से मोनिशा आडवाणी की पार्टी में मिला था। उस दौरान वह काफी मासूम और खूबसूरत दिख रही थीं।
तभी मैंने सोच लिया था कि मरजावां में जोया के किरदार के लिए तारा बिल्कुल परफ़ेक्ट रहेंगी| मिलाप ज़वेरी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार ( टी-सिरीज़) मोनिशा अडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल अडवाणी ने प्रोड्यूस किया है। यह मूवी 8 नवंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


