- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टाटा 1mg ने किया 17 फ़रवरी से आयोजित किये जानेवाले ‘ग्रैंड सेविंग डेज़’ का ऐलान
· द्विवार्षिक तौर पर आयोजित किये जानेवाले इस सेल का आयोजन इस बार 17 से 21 फ़रवरी, 2023 के बीच किया जा रहा है
· ग्राहकों को 2 लाख से अधिक दवाइयों व हेल्थ ब्रांड्स, लैब टेस्ट्स और ई-कंसल्टेशन्स पर आकर्षक ऑफ़र्स का लाभ हासिल होगा
· टाटा 1mg के केयर प्लान के सदस्यों को 24 घंटे पहले से ही इस सेल का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा
नई दिल्ली/16 फ़रवरी, 2023: देश से सबसे लोकप्रिय व प्रतिष्ठित हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म के तौर पर अपनी पहचान रखनेवाले टाटा 1mg ने अपने बहुप्रतीक्षित ग्रैंड सेविंग डेज़ (GSD) यानि महाबचत दिवस सेल का ऐलान कर दिया है. इसे देश के सबसे भव्य हेल्थ व वेलनेस सेल के तौर पर जाना जाता है. उल्लेखनीय है कि इस सेल का आयोजन 17 फ़रवरी से लेकर 21 फ़रवरी के बीच किया जा रहा है. साल में दो बार आयोजित किये जानेवाले इस महाबचत दिवस सेल में हेल्थकेयर से जुड़े तमाम तरह के बेहतरीन ऑफ़र्स का लाभ उठाने का मौका ग्राहकों को दिया जा रहा है जिसके अंतर्गत ग्राहक सभी लोकप्रिय ब्रांड्स व सभी श्रेणियों के उत्पादों को किफ़ायती दामों में हासिल कर सकेंगे. इस सेल के अंतर्गत ग्राहक ना सिर्फ़ किफ़ायती औषधियां हासिल कर सकते हैं बल्कि उन्हें हेल्थ प्रोडक्ट्स, लैब टेस्ट्स और ई-कंसल्टेशन्स का लाभ भी प्राप्त होता है.
टाटा 1mg ने भारतीय ग्राहकों को स्वास्थ्य व वेलनेस से जुड़े गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए डेटॉल, डाबर, हिमालय जैसे देश के कई अग्रणी और प्रतिष्ठित ब्रांडों के साथ साझेदारी की है. इसके तहत फ़िटनेस को लेकर सजग लोगों, प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर दवाइयां ख़रीदनेवाले सभी प्रकार के ग्राहको से लेकर केयरगिवर्स तक सभी को बेहतरीन किस्म के ऑफ़र्स व डील उपलब्ध कराये जाते हैं. ग्राहकों को 2 लाख से अधिक औषधियों व हेल्थ ब्रांड्स, हेल्थ चेक-अप्स, लैब टेस्ट्स और डॉक्टर कंसल्टेशन्स जैसी दवाइयां एवं अन्य सेवाएं हासिल करने की संधि मिलती है.
टाटा 1mg केयर प्लान के सब्क्राइबर्स को बाक़ियों के मुक़ाबले एक दिन पहले ही सेल में शामिल होने और तमाम ऑफ़र का लाभ उठाने का अवसर मिलता है. उल्लेखनीय है कि ग्राहकों को टाटा 1mg के उत्पादों और सेवाओं की रेंज में से बेस्ट ऑफ़र्स मुहैया कराये जाते हैं जिनके तहत ग्राहक अतिरिक्त रूप से न्यूकॉइन्स भी उपलब्ध कराये जाते हैं. टाटा 1mg के प्लेटफॉर्म पर ख़रीदारी के समय इन न्यूकॉइन्स 100% रीडीमेबल कराया जा सकता है.
कंपनी ने सिटीबैंक जैसे बैंकों और पेटीएम जैसे ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी की है. Simpl, मोबिक्विक, फ़्रीचार्ज, एयरटेल पेमेंट्स बैंक और क्रेड भी इस साझेदारी का हिस्सा हैं ताक़ि ग्राहकों को सेल के दौरान तमाम तरह के लाभ आसानी से प्राप्त हो सकें. ग्राहकों को आकर्षक ऑफ़र मुहैया कराने के अलावा टाटा 1mg हेल्थ और वेलनेस सेल के दौरान अनोखे और रोचक किस्म की गतिविधियों का भी आयोजन करने जा रहा है. इसके अंतर्गत ग्राहकों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना शामिल जिसके तहत उन्हें ‘स्पिन द व्हील’, ‘डील ऑफ़ द डे’ जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका उपलब्ध कराया जाएगा और उन्हें स्मार्ट वॉच से लेकर आईपैड्स तक तमाम तरह के आकर्षक गिफ्ट्स जीतने का अवसर प्राप्त होगा.
ई-फार्मसी टाटा 1mg के वाइस प्रेसिडेंट प्रतीक वर्मा कहते हैं, “महाबचत दिवस सेल ने देश में सबसे बड़े हेल्थ और वेलनेस सेल के तौर पर अपनी पहचान कायम की है और पिछले तीन सालों से इसमें लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. इसके माध्यम से हम अपने ग्राहकों को अपनी डिजिटल हेल्थकेयर सेवाओं का लाभ उठाने का मौका दे रहे हैं. हम जल्द से जल्द अपने ग्राहकों तक ये औषधियां पहुंचाने का इंतज़ाम भी करते हैं और उन्हें ख़ुद अपने लिए और अपने करीबियों के लिए किसी भी समय और कहीं भी किफ़ायती दामों पर औषधियां अथवा लैब टेस्ट ऑर्डर करने का मौका देते हैं.
उल्लेखनीय है कि हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म के दावे के मुताबिक, इस साल के महाबचत दिवस सेल को इस क़दर बढ़िया प्रतिसाद मिल रहा है कि उसने पिछले साल (सितम्बर, 2022) के आयोजन के सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया.
पिछले कुछ समय में टाटा 1mg की सभी श्रेणियों के उत्पादों ने ख़ासी लोकप्रियता अर्जित की है. सभी पार्टनर ब्रांड्स के उत्पादों की बिक्री में 4 से 5 गुना वृद्धि दर्ज की गई है. उन्हें उम्मीद है कि इस साल की महाबचत दिवस सेल के ज़रिए वे पहले के सभी कीर्तिमान को आसानी से ध्वस्त कर देंगे.


