- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
टाटा मोटर्स ने एसयूवी- हैरियर लॉन्च की
प्रमुख विशेषताएं:
- अद्भुत इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज
- भविष्य के लिये तैयार कनेक्टिविटी और इंफोटेनमेन्ट
- शीर्ष स्तर की सुरक्षा खूबियां जिससे कोई समझौता नहीं किया गया है
- जेएलआर के डी8 प्लेटफॉर्म की लिजेंडरी विरासत से सामने आई
- श्रेणी में अग्रणी प्रदर्शन और ड्राइवेबिलिटी
इंदौर. टाटा मोटर्स ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी हैरियर लॉन्च की है। ऑटो एक्स्पो 2018 में पहली बार अपने कॉन्सेप्ट एच5एक्स को प्रदर्शित करने के बाद से ही इसने सभी को प्रभावित किया है। हैरियर आज से ही भारत में टाटा मोटर्स के अधिकृत सेल्स आउटलेट्स में 12.69 लाख रूपये एक्सशोरूम इंदौर की शुरूआती कीमत में बिक्री के लिये उपलब्ध होगी।
हैरियर वास्तव में एक वैश्विक एसयूवी है, जो डिजाइन और उत्कृष्टता के परफेक्ट संयोजन की पेशकश करती है। इस थोरोब्रेड एसयूवी को ऑप्टिमल मॉड्यूलर एफिशियेन्ट ग्लोबल एडवांस्ड (ओएमईजीए/ओमेगा) आर्किटेक्चर पर बनाया गया है और यह विविध क्षेत्रों में बेहतरीन ड्राइविंग डायनैमिक्स का वादा करती देती है। हैरियर वह पहला वाहन है, जिसमें टाटा मोटर्स की इम्पैक्ट डिजाइन 2.0 डिजाइन लैंग्वेज है, जो आकर्षक एक्सटीरियर्स और लक्जुरियस इंटीरियर्स के साथ ग्राहकों को पसंद आएगी।
इस उत्पाद के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए श्री एसएन बर्मन, वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स, मार्केटिंग एवं कस्टमर सपोर्ट, पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस यूनिट, टाटा मोटर्स ने कहा, ‘‘टाटा हैरियर की पेशकश टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऑटो एक्स्पो में एच5एक्स कॉन्सेप्ट के तौर पर इसका अनावरण किये जाने के बाद से बहु-प्रतीक्षित हैरियर ने बाजार में काफी रोमांच पैदा किया है। ग्राहकों ने हैरियर को इसके आकर्षक एक्सटीरियर्स और लैंड रोवर के डी8 प्लेटफॉर्म से सामने आये ओमेगा एआरसी की लेजेंडरी विरासत को खूब सराहा है। डिजाइन एवं प्रदर्शन के परफेक्टड संयोजन के साथ, यह एसयूवी भारतीय ऑटो सेक्टर में एक गेम चेंजर बनने के लिए तैयार है और सभी मौजूदा मानदंडों को पीछे छोड़ने और भारत में एसयूवी के लिए पूरी तरह से नये मानदंड निर्मित करने का वादा करती है।”
श्री प्रताप बोस, हेड-डिजाइन, टाटा मोटर्स ने कहा, ‘‘टाटा हैरियर टाटा मोटर्स का पहला वाहन होगी जिसमें इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वैज का समावेश किया गया है जो असाधारण इंटीरियर और एक्साटीरियर डिजाइन, भविष्य के लिए तैयार कनेक्टिविटी और इंफोटेनमेंट देता है। ओमेगा एआरसी पर निर्मित, जिसे लैंडरोवर के महान डी8 प्लेटफॉर्म से प्राप्त किया गया है, हैरियर में एसयूवी ‘एबॅव ऑल’ बनने की क्षमतायें मौजूद हैं। हम शुरुआती प्रिव्यूएज से प्राप्त रिस्पांस से बहुत खुश हैं और लॉन्च के बाद भी इसी गति को बरकरार रखने की कामना करते हैं।’’
टाटा मोटर्स हैरियर के साथ अपने ग्राहकों को प्रीमियम ऑनरशिप का अनुभव देने का वादा करती है। बुकिंग की शुरूआत अक्टूबर में हुई थी, तब से कंपनी को ऐसे कई ग्राहक मिले, जो लॉन्च के बाद से ही अपनी वांछित एसयूवी को बुक करना चाह रहे थे। इस उत्पाद को ग्राहकों से मिले विश्वास को देखते हुए लॉन्च से पहले इसे बुक करने वाले सभी ग्राहकों को वाहन की डिलीवरी के समय लिमिटेड एडिशन कलेक्टर्स आइटम- हैरियर का स्केल मॉडल मिलेगा।
टाटा के एसयूवी मालिकों की एक्सक्लूसिव कम्यूनिटी, एसओयूएल प्रोग्राम को हैरियर के लॉन्च से मजबूती मिली है। ग्राहकों को भारत और विदेश के गंतव्य खोजने के लिये आइकॉनिक ड्राइव्स का मौका मिलेगा। उनके स्वामित्व को अधिक फलदायी बनाने के लिये कंपनी ने एक रिवार्ड्स प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहक एसओयूएल पॉइंट एकत्र कर सकते हैं और उनके बदले रोमांचक उपहार और निशानी ले सकते हैं, जब वह अपनी हैरियर से यात्रा करेंगे।
शानदार इम्पैक्ट डिजाइन 2.0
टाटा मोटर्स की नई इम्पैक्ट डिजाइन 2.0 लैंग्वेज की समकालीन अभिव्यक्ति देखने वाले का ध्यान खींच लेती है। मजबूत प्रपोर्शन और प्रभावी सर्फेसेस एसयूवी की वास्तविक झलक, सड़क पर अतुल्य मौजूदगी और गतिशीलता की अनुभूति देती है। एसयूवी डिजाइन के समकालीन भागों के साथ हैरियर में बोल्ड क्रोम फिनिशर के साथ फ्लोटिंग रूफ, फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस, ड्यूअल फंक्शन एलईडी डीआरएल इसे जीवंत बनाते हैं।
इंटीरियर डिजाइन सपाट और अस्त-व्यस्तता से दूर है और स्टाइल तथा व्यवहारिकता का शानदार संतुलन प्रदान करती है। उच्च गुणवत्ता की सामग्री और रंग संयोजनों का उपयोग अनुभव को बेहतर बनाता है और इंटीरियर में प्रीमियम तथा लक्जुरियस अहसास आता है।
हैरियर के चार वैरिएंट्स- एक्सई, एक्सएम, एक्सटी, एक्सजेड में उपलब्ध होगी और इसे पाँच रोमांचक रंग विकल्पों – कैलिस्टो कॉपर, थर्मिस्टो गोल्ड, एरियल सिल्वर, टेलीस्टो ग्रे और ऑर्कस व्हाइट में उतारा गया है।
लेजेंडरी विरासत
हैरियर का निर्माण नई पीढ़ी के ऑप्टिमल मॉड्यूलर एफिशियेन्ट ग्लोबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर () पर किया गया है, जिसका विकास जैगुआर लैण्ड रोवर के साथ मिलकर किया गया था। लैण्ड रोवर के प्रसिद्ध डी8 प्लेटफॉर्म से व्युत्पन्न यह आर्किटेक्चर ड्राइविंग को गतिशीलता, सुरक्षा और बेहतरीन इन-कैबिन अनुभव प्रदान करता है, जिसका परीक्षण भारत की स्थिति के अनुसार दुर्गम क्षेत्रों में करीब 2.2 मिलियन किलोमीटर तक किया जा चुका है। हैरियर का निर्माण 90 प्रतिशत ऑटोमैटेड बीआईडब्ल्यू और पुणे में न्यू असेम्बली लाइन में किया जाएगा, ताकि मजबूत निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
शीर्ष स्तर की सुरक्षा खूबियां, जिससे कोई समझौता नहीं किया गया है
हैरियर में शीर्ष स्तर की सुरक्षा विशेषताएं हैं, जो विश्वास बढ़ाती हैं। 14 अतिरिक्त कार्यात्मकताओं के साथ एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) गाड़ी चलाने की कठिन स्थितियों में स्थायित्व सुनिश्चित करता है। 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, को-ड्राइवर, साइड सीट और कर्टेन एयरबैग्स) और चाइल्ड सीट आईएसओएफआईएक्स एंकर पॉइंट्स प्रत्येक साइड पर सुदृढ़ सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
अच्छे प्रदर्शन के लिये बनी
हैरियर में अत्याधुनिक क्रायोटेक 2.0 डीजल इंजन है, जो शक्ति और ईंधन की बचत का सही संतुलन प्रदान करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी है। क्रायोटेक इंजन 140 पीएस शक्ति और 350 एनएम टॉर्क देता है। इसमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड वैरियेबल ज्यॉमेट्री टर्बोचार्जर (ईवीजीटी) है, ताकि कम कार्बन उत्सर्जन के साथ सही लो-एंड टॉर्क और लिनीयर पॉवर डिलीवरी मिल सके।
मल्टी-ड्राइव मोड 2.0- इंजन ड्राइव मोड्स (इको, सिटी, स्पोर्ट) ईएसपी टेरैन रीस्पॉन्स मोड्स (नॉर्मल, रफ, वेट) के अनुसार है, जो किसी भी क्षेत्र में सरल हैण्डलिंग सुनिश्चित करता है और स्टीयरिंग चालन को उचित गतिशीलता देती है।
हैरियर के फ्रंट और रीयर सस्पेंशंस खासतौर पर भारतीय स्थितियों के लिये हैं, जो अच्छी हैण्डलिंग के साथ रिफाइंड राइड देते हैं। फ्रंट सस्पेंशन और हाइड्रा बुश को डी8 प्लेटफॉर्म से लिया गया है, जबकि रियर ट्विस्ट ब्लेड सस्पेंशन को लोटस इंजीनियरिंग यूके ने डिजाइन किया है।
भविष्य के लिये तैयार कनेक्टिविटी और इंफोटेनमेन्ट टाटा मोटर्स के डीएनए के अनुसार हैरियर की इस सेगमेंट में अग्रणी विशेषताएं कार के भीतर के अनुभव को नये स्तर पर ले जाती हैं। 8.8 इंच की हाई रीजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ फ्लोटिंग आइलैण्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेन्ट सिस्टम कार के भीतर अच्छी कनेक्टिविटी और इंफोटेनमेन्ट की पेशकश करता है, जिसके लिये एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले, कनेक्टनेक्स्ट एप सूट (ड्राइवनेक्स्ट, टाटा स्मार्ट रिमोट, टाटा स्मार्ट मैनुअल), वीडियो एंड इमैज प्लेबैक, वॉइस रीकग्निशन एंड एसएमएस रीडआउट, वॉइस अलर्ट्स, आदि हैं। 9 स्पीकर्स (4 स्पीकर्स+ 4 ट्विटर्स+ 1 सबवूफर) वाला 320डब्ल्यू आरएमएस जेबीएल ऑडियो सिस्टम कर्णप्रिय ऑडियो का अनुभव देता है। हैरियर में इंफोटेनमेन्ट और 7इंच कलर्ड टीएफटी डिस्प्ले इंस्ट्रूमेन्ट क्लस्टर के बीच मीडिया, फोन और नैविगेशन इंफॉर्मेशन की बाधारहित मिररिंग हो सकती है।


