- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मोबीस्टार ने एक्स1 नॉच के लॉन्च के साथ नववर्ष का स्वागत किया
शानदार सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा है
ग्रेडिएंट शाईन बॉडी के साथ बेहतरीन नॉच डिज़ाईन वाले इस स्मार्टफोन का शुरुआती मूल्य 8,499 रु. है।
इंदौर. 2019 की शानदार शुरुआत करते हुए वियतनामी स्मार्टफोन ब्रांड, मोबीस्टार ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन, एक्स1 नॉच के लॉन्च की घोषणा की है। ड्युअल कलर ग्लास बैक के साथ स्लीक कर्व्ड ग्लास डिज़ाईन वाला यह स्मार्टफोन शानदार लुक्स एवं आकर्शक मूल्य का मिश्रण है। इसमें कम्फर्टेबल व्यूईंग एवं गेमिंग के लिए नॉच डिस्प्ले है। इस डिवाईस के 13 मेगापिक्सल के एआई सेल्फी कैमरे द्वारा आप बेहतरीन सेल्फी ले सकते हैं। मोबीस्टार एक्स1 नॉच आपके नज़दीकी स्टोरों पर 8,499 रु. के शरुआती मूल्य से मिलेगा।
भारत में अपने प्रवेश के दो माह के अंदर ही ऑफलाईन बाजार में पहुंच स्थापित करके मोबीस्टार अपने ग्राहकों के लिए ‘एन्ज्वॉय मोर’ का वादा पूरा कर रहा है। यह उन्हें किफायती मूल्य में अतुलनीय यूज़र अनुभव प्रदान कर रहा है।
देष में किफायती सेगमेंट में सर्वोच्च 5 स्मार्टफोन में अपनी जगह बनाने के उद्देष्य के साथ मोबीस्टार ने 32,000 की रिटेल पहुंच के साथ 500 वितरक ऑनबोर्ड षामिल कर लिए हैं। देश में अच्छी क्वालिटी की सेवा एवं 1000 सर्विस सेंटरों के साथ षानदार आफ्टर सेल्स सर्विस तथा अनेक नए सर्विस सेंटरों की स्थापना की योजना के साथ मोबीस्टार अपने ग्राहकों को एड़ी से चोटी तक के फायदे प्रदान करता है। पूरे भारत में पहुंच स्थापित करने के वादे के साथ मोबीस्टार 27 राज्यों के 475 षहरों तक पहुंच चुका है और जल्द ही मोबीस्टार का अनुभव पूरे भारत में विस्तृत हो जाएगा।
इस अवसर पर श्री कार्ल एनजीओ, को-फाउंडर एवं सीईओ, मोबीस्टार, इंडिया व ग्लोबल ने कहा, ‘‘हम एक्स1 नॉच के लॉन्च से बेहतर षुरुआत इस साल की और किसी प्रकार नहीं कर सकते थे। इस खूबसूरत स्मार्टफोन में काफी आकर्षक मूल्य में लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी का समावेश है। सेल्फी पर बेहतरीन फोकस के साथ इस डिवाईस में 13 मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा, आधुनिक डिज़ाईन नॉच डिस्प्ले एवं ग्रेडिएंट षाईन बॉडी है। हमें इस फोन के लिए बाजार से काफी उम्मीदें हैं और हमें विश्वास है कि एक्स1 नॉच इंदौर में लोगों के दिल में उतर जाएगा और हमारे अन्य उत्पादों की तरह ही यह भी बहुत पसंद किया जाएगा।’’
अजिताभ जेरथ, वीपी, सेल्स, साउथ एवं वेस्ट, मोबीस्टार ने कहा, ‘‘हमें इंदौर में अपने एक्स1 नॉच का ऑफलाईन लॉन्च करने की खुशी है, क्योंकि मध्यप्रदेश स्मार्टफोन के लिए भारत का एक बड़ा बाजार है। हम मध्यप्रदेष में अपने ग्राहकों को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने हमें अपना प्यार व स्नेह दिया। अपनी डिवाईसेस के साथ हम ग्राहकों की जिंदगी में मूल्य जोड़ना और उन्हें अपने सपने पूरे करने में सषक्त बनाना चाहते हैं। मोबीस्टार सदैव से आत्मविश्वास और अपेक्षाओं को हवा देता रहा है और यह नया लॉन्च हमारे ‘षाईन एवं एन्ज्वॉय मोर’ के उद्देश्य में नया आयाम जोड़ देगा।’’
एआई सेल्फी कैमरा के साथ हर क्षण शाईन करें
एक्स 1 नॉच के एआई इनेबल्ड सेल्फी कैमरा से आप बेहतरीन सेल्फी ले सकते हैं। एआई इनेबल्ड कैमरा लाईटिंग की स्थिति को और ज्यादा ऑप्टिमाईज़ कर देता है, जिससे कम एवं ज्यादा रोषनी, दोनों ही स्थितियों में इमेज बहुत ज्यादा षार्प एवं स्पश्ट मिलती हैं। इतना ही नहीं, इस कैमरा में आकर्शक फिल्टर्स के साथ 7-लेवल फेस ब्यूटी फीचर्स हैं। रियर एवं सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल के कैमरा दिन और रात, दोनों समय फोटोग्राफी को और ज्यादा उन्नत बना देते हैं।
बेहतरीन डिज़ाईन के साथ हर क्षण जगमगाएं
एक्स 1 नॉच में फुल व्यू नॉच डिस्प्ले है, जिसकी मदद से आप मूवीज़ एवं गेम्स का बेहतरीन अनुभव ले सकते हैं। इसमें 14.4 सेमी. का एचडी$ डिस्प्ले है।
मोबीस्टार का एक्स 1 नॉच किफायती मूल्य में लेटेस्ट ट्रेंड्स पेश करता है। इसमें ग्रेडिएंट शाईन बॉडी, 2.5डी कर्व्ड ग्लास एवं ड्युअल टोन कलर्स हैं। यह डिवाईस आपके सभी दोस्तों की जलन का कारण बन जाएगी। यह आकर्शक नया स्मार्टफोन 3 खूबसूरत रंगों- ग्रेडिएंट शाईन, मिडनाईट ब्लैक एवं सफायर ब्लू में उपलब्ध है।
शानदार विशेषताओं के साथ हर क्षण शाईन करें
ड्युअल सिम, ड्युअल वोल्टे द्वारा आप कॉलर का अनुभव बेहतर बनाते हुए दोनों सिम कार्ड्स पर एचडी कॉल्स एक्टिव रख सकते हैं, साथ ही यूज़र दोनों 4जी वोल्टे इनेबल्ड एवं रेगुलर कैरियर सिम कार्ड्स पर डेटा या कॉल जारी रख सकता है। फेषियल अनलॉक एवं फिंगरप्रिंट सेंसर से सुसज्जित यह स्मार्टफोन आपको दोहरी सुरक्षा प्रदान करता है। इस स्मार्टफोन में 3020 एमएएच की बैटरी है, जिसकी मदद से आप लंबे समय तक काम या दोस्तों के साथ जुड़े रह सकते हैं।
यह डिवाईस 2 वैरिएंट्स – 2 जीबी रैम व 16 जीबी रोम तथा 3 जीबी रैम व 32 जीबी रोम- में क्रमशः 8,499 रु. और 9,499 रु. में आपके नज़दीकी स्टोर पर उपलब्ध होगी।
मोबीस्टार- रिलायंस जियो ऑफर – मोबीस्टार ने अपने ग्राहकों को आकर्शक ऑफर प्रदान करने के लिए विश्वस्तरीय ऑल-आईपी 4जी नेटवर्क एवं दुनिया के सबसे बड़े मोबाईल डेटा नेटवर्क, रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। इस ऑफर के तहत जियो के ग्राहकों को नए लॉन्च किए गए मोबीस्टार स्मार्टफोनों पर 2200 रु. का कैशबैक मिलेगा। ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा, मुफ्त वॉईस कॉल्स, मुफ्त रोमिंग, अनलिमिटेड एसएमएस (100/दिन), वीडियो कॉल्स, कॉम्प्लिमेंटरी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन केवल 198रु./299 रु. में मिलेगा।
मोबीस्टार-गाना ऑफर – मोबीस्टार एक्स1 नॉच पर गाना ऐप द्वारा 60 दिनों तक एचडी म्यूज़िक एवं एड-फ्री स्ट्रीमिंग का आनंद लीजिए।


