- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
अभिनेता-परोपकारी सोनू सूद की फ़िल्म ‘फ़तेह’ के टीज़र ने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग पोजीशन हासिल की!
अभिनेता-समाजसेवी सोनू सूद अभिनीत फिल्म ‘फतेह’ का टीज़र, जो हाल ही में रिलीज़ हुआ था, पहले से ही पूरे इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। दर्शकों ने टीज़र पर खूब प्यार बरसाया है, जो इस बात की एक झलक है कि कैसे एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की महत्वपूर्ण भूमिका वाली यह फिल्म इंडियन एक्शन जॉनर को एक अलग स्तर पर ले जाने वाली है। दर्शकों की जबरदस्त रिस्पांस ने इस हॉलीवुड जैसी एक्शन फिल्म के टीज़र को यूट्यूब पर ट्रेंडिंग पोजीशन पर ला दिया है। एक्शन, जिसमें नेशनल हीरो को एक अलग अवतार में दिखाया गया है, में बॉलीवुड की बिगेस्ट एक्शन फिल्म कहलाने के सभी पहलू मौजूद हैं। यह पहलू कि टीज़र इतने बड़े प्लेटफार्म पर ट्रेंड कर रहा है, इस बात का सबूत है कि फिल्म ने फैंस के बीच पहले से ही उत्सुकता पैदा कर दी है।
इससे पहले, नेशनल हीरो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस सफलता का जश्न मनाते हुए टीज़र जारी किया था।
फिल्म की कहानी साइबर क्राइम और ढेर सारे एक्शन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को थ्रिल और एडवेंचर के रोलर कोस्टर पर ले जाने का वादा करती है। फ़तेह के लिए, सूद ने पहली बार निर्देशक की भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने आगामी एक्शन फिल्म को लिखा और इसमें अभिनय भी किया है। फ़िल्म ज़ी स्टूडियोज और सोनाली सूद के शक्ति सागर प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है। यह फिल्म साइबर क्राइम की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


