- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
फ़िल्म दो और दो प्यार का टीजर हुआ रिलीज़
बहुप्रतीक्षित रॉम-कॉम फिल्म “दो और दो प्यार” का टीज़र आज जारी किया गया है, जिसमें एक प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है जो जितनी आश्चर्यजनक है उतनी ही मनोरंजक भी। अवार्ड विनिंग ऐड फिल्म मेकर शीर्ष गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
फ्रेश पेयरिंग इस जॉनर की फिल्म में एक नई एनर्जी लाती है। दर्शकों को बहुत आनंद आएगा क्योंकि वे प्यार, हँसी और मॉडर्न रिलेशनशिप की कॉम्प्लिकेशन से खुद को रिलेट कर पाएंगे। रोम-कॉम में विद्या बालन की वापसी पुरानी यादों और प्रत्याशा की लहर को प्रज्वलित करती है, इस फिल्म।का म्यूजिक निश्चितरूप से आपके दिल को छू जायेगा।
टीज़र भावनाओं, मज़ेदार संवादों और रिश्तों के उलझे जाल को दर्शाता है। अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म दो और दो प्यार का निर्देशन पुरस्कार विजेता विज्ञापन फिल्म निर्माता शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है, जो फिल्म के साथ अपना फीचर डेब्यू कर रही हैं। दो और दो प्यार 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


