- DAVV में नए कोर्स, सीटें और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर जोर
- Abhay Verma Wins Praise for a Riveting Performance in Operation Safed Sagar, Audience & Critics Hail Him as One of the “Biggest Highlights” of the Series
- Riteish Deshmukh’s Lock Upp Fashion Diaries: Looks That Stole the Spotlight
- गर्भावस्था के नौ महीने अब होंगे और सहज, इंदौर में लॉन्च हुए 'गर्भ सहेली' और 'गीता सखी'
- "It's Such a Great Time at the Movies": Anne Hathaway Reveals What Made Her First Family Horror Film So Special
भावी प्रोफेशनल्स को बताए गीता सार से सफलता के राज
अक्षय फाउंडेशन के स्वामी कृष्णपद दास हुए आईपीएस के छात्रों से रुबरु
इंदौर। स्कूल ऑफ कंप्यूटर्स आईपीएस एकेडमी में एमसीए एवं इंटीग्रेटेड एमसीए के नए सत्र के छात्रों के लिए दो दिवसीय दीक्षा आरंभ वर्चुअल इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया ।
विभाग के प्रमुख डॉ मनीष पुंडलिक ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथी अक्षय पात्र फाउंडेशन के यूथ मेंटर श्री कृष्ण पद दास थे । उन्होने छात्रों को आर्ट ऑफ माइंड कंट्रोल विषय पर संबोधित किया। उन्होंने छात्रों के कई प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें जीवन में भगवत गीता का महत्व बताया।
उन्होंने बताया की भगवत गीता में श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं जिस व्यक्ति ने अपने मन को नियंत्रित कर लिया है मन उसका मित्र है और जिस व्यक्ति ने अपने मन को नियंत्रित नहीं किया है मन उसका शत्रु है। जिस तरह से शरीर के लिए भोजन जरूरी है उसी तरह से आत्मा के लिए आध्यात्मिक मन की आवश्यकता होती है।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हमारे जीवन की गुणवत्ता और उपलब्धियां काफी हद तक हमारी सोच भावना और अपेक्षित कार्यों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है । इस पर नियंत्रण करके हम आसानी से अपने करियर को आकार दे सकते हैं । मन पर यही नियत्रंण सफलता के रास्ते पर ले जाता है। प्रोफेषनल्स को चाहिए की वे गीता के सार से सफलता के सूत्र ले और अपने जीवन की राह को आसान बनाए ।
प्रारंभ में मुख्य अतिथी का स्वागत श्री मनीष पुंडलिक ने किया । कॉलेज की प्रोफेसर कविता चौधरी ने आयोजन में आए मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया । इंडक्शन प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर अंशु बियानी एवं निधि अग्रवाल ने गेम, वर्चुअल टूर एवं एलुमनी इंटरेक्शन इत्यादि का आयोजन किया।


