- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टार भारत पर बैचलरहुड की कहानी ‘गुप्ता ब्रदर्स चार कुँवारे फ्रॉम गंगा किनारे’
मुंबई. कितनी बार हमने यह कहावत सुनी है – ‘हर सफल आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है ? इस रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए और हमारी सभी मान्यताओं को बदलते हुए, स्टार भारत अपनी नई पेशकश ‘गुप्ता ब्रदर्स चार कुँवारे फ्रॉम गंगा किनारे’ शो को लेकर आए हैं जो चार आत्मनिर्भर भाइयों की कहानी है जो अपने अविवाहित जीवन का आनंद ले रहे हैं और वे शादी करने की जरूरत महसूस नहीं करते।
स्लाइस ऑफ लाइफ और ड्रैमेडी के साथ प्रतिभाशाली अभिनेता हितेन तेजवानी की इस शो में एक नए अवतार में वापसी हो रही है। उन्हें टेलीविजन के सबसे योग्य बैचलर शिव गुप्ता का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। महेश पांडे प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस शो के कलाकारों की टुकड़ी में सोनल वेंगुर्लेकर, परिणीता बोरठाकुर, सत्या तिवारी, आकाश मुखर्जी, मीत मुखी और रिंकू धवन जैसे प्रतिभाशाली नाम शामिल हैं।
गंगा किनारे बसा ‘गुप्ता ब्रदर्स – चार कुंवारे फ्रॉम गंगा किनारे’ एक ऐसा शो है, जो चार भाइयों की सादगी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जो उत्साही, साहसी, बहुआयामी, दयालु और जीवन से भरपूर हैं। जहां हर अविवाहित लड़की इन योग्य कुंवारे लड़कों को लुभाने का सपना देखती है, जबकि दूसरी ओर वे शादी करने की इच्छा नहीं रखते हैं।
वे महिलाओं का अपमान अनादर नहीं करते बल्कि उन्हें लगता है कि उन्हें अपने जीवन में महिलाओं की ज़रूरत नहीं है क्योंकि वे अपने दम पर सब कुछ करने में सक्षम हैं। यह चारों भाई हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े होते हैं और उनकी कॉमेडी दर्शकों को हंसाएगी। यह शो एक पूरा पैकेज है और यह शादी है बर्बादी के कॉन्सेप्ट को एक हास्य लेंस से दिखाता है। दर्शकों को यह शो इन चार भाइयों के इर्द-गिर्द घूम रही भावनात्मक कहानी से जोड़ेगा और साथ ही भाइयों जर्नी बयां करेगा जो शादि के लड्डू खाने से बचेंगे।
बहुमुखी अभिनेता हितेन तेजवानी ने शो पर अपनी बात रखते हुए कहा, “मेरा किरदार, शो में शिव नारायण गुप्ता का है जो एक साधारण व्यक्ति हैं और एक बड़े भाई होने के नियमों से जीता है और जो शादी में विश्वास नहीं करता है या कहें कि उसके जीवन में कोई महिला नहीं है। हम भाई हनुमान जी के भक्त हैं और हम महिलाओं का आदर करने में विश्वास रखते हैं हैं, लेकिन हमें उन्हें अपना साथी बनाने की जरूरत महसूस नहीं करते।
हम आत्मनिर्भर हैं और वह सबकुछ करने में सक्षम हैं जो एक महिला कर सकती है। अब दर्शकों को यह पता लगाना है कि क्यों हमें लगता है कि ‘शादी बर्बादी है’ (हंसते हुए)। मुझे लगता है कि इन दिनों टेलीविजन पर हाई ड्रामा और कॉम्प्लेक्स स्टोरीज़ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने का समय है, जो एक साधारण कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। ”
जब इसपर सोनल वेंगुर्लेकर से बात की गई, तो वह कहती हैं, “ ‘गुप्ता ब्रदर्स चार कुँवारे फ्रॉम गंगा किनारे’ शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। एक दिलचस्प स्टोरी लाइन और इस तरह के एक विस्तृत स्टार-कास्ट के साथ काम करने को लेकर मैं कभी ना नहीं कह सकती थी। यह पहली बार है जब मैं मेल सेंट्रिक शो का हिस्सा बनीं हूँ और शो के लिए हमें जो प्रतिक्रिया मिलेगी उसे देखने के लिए वास्तव में मैं बहुत उत्सुक हूं। हम आशा और प्रार्थना करती हूँ कि दर्शक हमारे शो को देखकर बहुत आनंद लेंगे जैसा की हम इसकी शूटिंग पर करते हैं। ”


