- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शालीन मल्होत्रा कहते हैं- मेरे डैड की दुल्हन के कलाकारों ने दिल से मेरा स्वागत किया
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ ने अंबर (वरुण बडोला) और निया (अंजलि तत्रारी) के बीच बाप-बेटी के प्यार भरे रिश्ते से दर्शकों को बांध लिया है। हाल ही में इस शो में शालीन मल्होत्रा भी शामिल हो गए हैं।
इस समय शो में ऋषि बर्मन के किरदार में शालीन मल्होत्रा की प्रभावशाली एंट्री हुई है, जो इस कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं, जो काफी मनमोहक हैं और हाजिरजवाबी में भी माहिर हैं। वो निया को प्रेरित करते नजर आएंगे और उसकी मदद करके उसमें कभी हार ना मानने का जज्बा जगाएंगे।
अपने करियर में पहली बार शालीन इस तरह का रोल निभा रहे हैं। वो अपने इस नए चैलेंज को एंजॉय भी कर रहे हैं। वो काफी मिलनसार और विनम्र स्वभाव के हैं और उन्हें शो के बाकी कलाकारों के साथ घुलने-मिलने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। वो कहते हैं कि सारे कलाकारों ने उन्हें सेट पर बहुत सहज बना दिया है और दिल से उनका स्वागत किया है।
अपनी नई चुनौतियों और नए सहयोगियों के बारे में बताते हुए शालीन कहते हैं, “मेरे डैड की दुल्हन जैसे शो से जुड़कर मैं बेहद उत्साहित हूं, जिसमें एक से बढ़कर एक शानदार कलाकार हैं। मैं हमेशा से यह मानता आया हूं कि एक कलाकार दूसरे बढ़िया कलाकारों को देखते हुए या उनके साथ काम करते हुए सीखते हैं।
यहां मुझे दोनों काम करने को मिले। वरुण बडोला और श्वेता तिवारी काफी अनुभवी और बेहद टैलेंटेड एक्टर्स हैं और मुझे उनसे कुछ और चीजें सीखने का इंतजार है। दूसरी ओर, अंजलि बड़ी नेकदिल और ईमानदार हैं। ऐसे लोग आजकल बहुत कम ही मिलते हैं। ये तीनों बहुत सपोर्टिव और मददगार हैं। मुझे पूरी टीम के साथ काम करते हुए बहुत मजा आ रहा है।”
इस शो का हिस्सा बनने को लेकर शालीन ने कहा, “मेरा यह किरदार मेरे पिछले सभी किरदारों से अलग है। ऋषि का किरदार बहुत रियल और उत्साही है! उसने अपने दम पर सफलता हासिल की है, लेकिन वो महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ रोमांटिक भी है। जिस तरह से निया की जिंदगी पर उसका प्रभाव पड़ता है, वो वाकई देखने लायक है। मैं ऐसे प्रगतिशील और मनोरंजक शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।”
‘मेरे डैड की दुल्हन’ में शालीन मल्होत्रा को ऋषि बर्मन के रोल में देखिए, सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


