- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
- Himesh Reshammiya Stuns Audience with "Naak Se Gaaun Ya Khatarnaak Se" at a Packed Arena, Fans Respond with "Khatarnaak Se" as He Impresses the Crowd with Afsaana Banaaya Aapne
- What’s Cooking? Disha Patani Gets the Audience Curious by Dropping an Intriguing Post, Says “It’s time to get DZ!”
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- वाणी साहित्य उत्सव 2026 इंदौर में 29 से 31 अक्टूबर को; साहित्य, संस्कृति और विचारों का राष्ट्रीय संगम
आने वाला समय होम्योपैथी और आयुष का – शंकर लालवानी
सभी चिकित्सा पद्धवती का एक ही लक्ष्य – मानव कल्याण
कमलाबेन रावजी भाई पटेल गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज इंदौर का वार्षिक उत्सव ’’अभिरामम्’’
श्री गुजराती समाज इंदौर द्वारा संचालित श्रीमती कमलाबेन रावजी भाई पटेल गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज इंदौर का वार्षिक उत्सव ’’अभिरामम्’’ 14 फरवरी 2024 बुधवार को काॅलेज केम्पस, ए.एम.एन इंग्लिस मीडियम, स्कूल ग्राउंड इंदौर में आयोजित गया। सुबह 10.30 बजे से कल्चरल प्रोग्राम (सांस्कृतिक कार्यक्रम) का शुभारंभ किया गया जिसमे मुख्य अतिथि शंकर लालवानी सांसद, इन्दौर रहे । विशेष अतिथि प्रकाश भटेवरा समाज सेवी, इन्दौर, तथा डाॅ. भरत रावत, इन्टरवेन्षनल ह्दय रोग विषेषज्ञ, इन्दौर, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीपकुमार शाह (अध्यक्ष), अध्यक्ष श्री गुजराती समाज इंदौर द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्दौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आने वाले समय में भारत सरकार की योजना अनुरूप एलोपैथिक, होम्यौपैथिक, आयुर्वेदिक, योग ओर युनानी, योग ओर सिद्धा, सभी चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सक एक साथ मिलकर जटिल बीमारियों के इलाज में मानव कल्यांण का कार्य करेंगी। आपने उपस्थित चिकित्सको एवं छात्रों को अवगत कराया कि 2014 मेे मोदी सरकार के गठन पश्चात् आयुष मंत्रालय बनाये जाने तथा आयुष चिकित्सा पद्धतियों के निरंतर विकास की सराहना की।
आपने आगे अपने संबोधन मे कहा कि आज का दिन माॅ सरस्वती के पूंजन का होता है एसे अवसर पर गुजराती होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ’’अभिरामम् ’’ कराये जाने की सराहना की तथा उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में न केवल राम मंदिर की आधारशिला रखी गयी बल्कि हाल ही में प्रभु श्रीराम जी को स्थापित करतें हुए आमजन के दर्शन के लिए मंदिर को खोलते हुए पाॅच सौ सालो से जन सामान्य की इच्छा पूर्ण की।
आपने आगे कहा की आज का दिन और भी विषेष है क्योंकि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी यु.ए.ई के आबुधाबी में पहले सबसे बडे हिन्दु मंदिर का उद्घाटन भी कर रहे है । आपने होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय और यहाॅ पढने वाले सभी बीएचएमएस के छात्र -छात्राओं का होंसला बढ़ाते हुए कहा की बिल्कुल भी निराश न हो किजिन्हें एमबीबीएस में प्रवेश नही मिला उन्हें आने वाला समय आयुष और होम्योपैथि का ही होगा। आपने कोरोना काल तथा बाद जें भी डाॅ. ए. के. द्विवेदी जैसे कई अन्य होम्योपैथिक चिकित्सको का उदाहरण देते हुऐ बताया की पुरे देश तथा देश के बाहर से ऐसे जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीज जो कही भी ठीक नही होते है तब इन्दौर आकर होम्योपैथिक चिकित्सा से पूरी तरह से ठीक हो कर अपना सामान्य जीवन व्यतित कर रहें है।
बतौर विशेष अतिथि प्रकाश भटेवरा, समाज सेवी तथा डाॅ. भरत रावत, इन्टरवेन्शनल ह्दय रोग विषेषज्ञ, इन्दौर, ने भी अपनें संबोधन में होम्योपैथिक चिकित्सा छात्र-छात्राओं को संस्कृतिक कार्यक्रम अभिरामंम् की शुभकामनां प्रेषित की।
कार्यक्रम अध्यक्षता प्रदीपकुमार शाह (अध्यक्ष), अध्यक्ष श्री गुजराती समाज इंदौर ने श्री गुजारती सामज के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समाज की गतिविधियों का उल्लेख किया साथ ही ड्राईवर से लेकर चिकित्सक और प्राचार्य जिन्होने श्री गुजराती समाज इन्दौर मे अपने जीवन के अमुल्य 25 वर्ष का योगदान दिया (श्री हुकुमचंद झारिया (ड्राइवर) श्री जितेष वोरा (अकाउंटेंट) प्रोफेसर डाॅ. रूपाली देवे प्रोफेसर डाॅ. प्रीति कवठेकर प्रोफेसर डाॅ. राजेश बोर्डिया एडमिनिस्ट्रेव अधिकारी संस्था प्रोफेसर डाॅ. एस. पी. सिहं (प्राचार्य)) को सांसद शंकर लालवानी ने सम्मानित किया।

संस्था चेयरमैन भारतभाई शाह ने बताया की श्री गुजराती समाज द्वारा संचालित इस होम्योपैथी महाविद्यालय रजत जयंती वर्ष का वार्षिकोत्सव अभिरामंम् पूरी तरह से राम मंदिर थीम एंव रामचरितमानस पर आधारित किया गया है । जिसके लिए संस्कृतिक कार्यक्रम करानें वाले सभी चिकित्सको एवं भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की ।
संस्था प्राचार्य डाॅ. एस. पी. सिंह ने महाविद्यालय के 25 वर्ष की यादें ताजा करते हुऐ होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा जटिल बीमारियो से पिडित मरीजो ंके ठीक होने की गाथा भी सुनाई।
प्राचार्य डाॅ. एस पी सिंह के आग्रह पर प्रो. डाॅ. ए. के द्विवेदी ने सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों एवं चिकित्सा छात्र-छात्राओं के तरफ से राज्यसभा सांसद श्री साकेत द्वारा होम्योपैथिके लिए अनर्गल बयान बाजी के लिए देश के सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों से माफी मांगने एवं उचित पटल पर (लोकसभा एवं राज्यसभा मंे ) सभी होम्योपैथिक चिकित्साको की बात रखने हेतु इन्दौर सांसद श्री शंकर लालवानी को ज्ञापन भी सौंपा।
उक्त अवसर पर विषेष रूप से श्री गुजराती समाज इन्दौर के मानद् महामंत्री पंकज भाई संघवी, उपाध्यक्ष गोविंद भाई पटेल, गुजराती समाज इन्दौर, मानद कोषाध्यक्ष दीपकभाई मोदी, मानद् हिसाबनीस भरतभाई बावीसी, अध्यक्ष षि.स. काॅलेज नसिया व महारानी रोड अमितभाई दवे, अध्यक्ष षि.स. काॅलेज स्कीम नं 54 अतुलभाई शेठ अध्यक्ष षि.स. (स्कूल) श्री गुजराती समाज ट्रस्ट बोर्ड के मंत्री मनोज भाई परीख, चेयरमैन, षि वि. समिति जयेश भाई शाह गुजराती समाज, इन्दौर मानद् सहमंत्री एवं होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाॅफ तथा मेडिकल आफिसर एवंम कार्यलयीन स्टाॅफ, इंटरनी तथा 550 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


