- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
आलिया के लिए मां बनने का एहसास सबसे सुखद है : सुकीर्ति कांडपाल
मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ताजातरीन शो ‘स्टोरी 9 मंथ्स की’ ने दर्शकों को ऐसी महिलाओं के प्रति खुली सोच रखने के लिए प्रेरित किया है, जो खुद अपना चुनाव करती हैं, अपना रास्ता खुद बनाती हैं और खुद अपने फैसले लेती हैं।
इस शो में आलिया श्रॉफ नाम की एक सफल और आत्मनिर्भर बिजनेसवुमन का रोल निभा रहीं सुकीर्ति कांडपाल एक असफल शादी के बाद आईवीएफ के जरिए बच्चा पैदा करने का फैसला करती हैं और इसके लिए एक उपयुक्त डोनर ढूंढती हैं।
जब आलिया को पता चलता है कि इनसेमिनेशन (गर्भाधान) की प्रक्रिया सफल हो गई है, तो वो बहुत इमोशनल हो जाती हैं और फिर वो अपने बच्चे की परवरिश के सपने बुनने लगती हैं। उन्हें उस पल का इंतजार होता है, जब वो एक मां बनेंगी और अपने बच्चे को प्यार और दुलार करेंगी।
इस पवित्र पल की शूटिंग करते हुए सुकीर्ति ने कहा, “एक मां होने का एहसास सबसे खास है। यह सबसे अच्छा उपहार है, जो आप खुद को दे सकती हैं। एक मां का अपने बच्चे के प्रति जो प्यार और भावनाएं होती हैं, वो सबसे पवित्र होती हैं। एक बच्चे को जन्म देना सबसे भावुक पल होता है। लेकिन साथ ही यह आपको अपार खुशी और संपूर्णता देता है।
जिस पल से आप गर्भधारण करते हैं, तब से ही आप अपने होने वाले बच्चे के प्रति प्यार महसूस करने लगते हैं और उसी पल आपके मन में अपने बच्चे की सुरक्षा का भाव पैदा हो जाता है। एक मां का प्यार सबसे महान होता है और यह हमेशा रहेगा।“
सुकीर्ति आगे बताती हैं, “मैं आलिया के जज्बातों और एक बच्चे को जन्म देने के उसके उत्साह से जुड़ सकती हूं, क्योंकि यह उसकी जिंदगी का सबसे खास पल है, जिसमें वो न सिर्फ मां बनने का अनुभव करेगी, बल्कि एक औरत के रूप में उसका भी दोबारा जन्म होगा। आलिया के लिए मां बनने का एहसास बेहद सुखद है।“


