- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
फ़िल्म ‘ड्रीमगर्ल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़
आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर जीता दिल!
आयुष्मान खुराना की आगामी वाली फिल्म ‘ड्रीमगर्ल’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है और मनोरंजन से भरपूर इस ट्रेलर ने दर्शकों के होश उड़ा दिए है, वही फ़िल्म की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग को काफ़ी पसंद किया जा रहा है।
यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा कि आयुष्मान खुराना हमारे देश के सुपरस्टार हैं, क्योंकि वे हर भूमिका को बखूबी पर्दे पर उतरना जानते हैं। इतना ही नहीं, वह शायद एकमात्र ऐसे सुपरस्टार हैं जो ऐसे पात्रों को चुनते हैं जो रियल और एक दूसरे से बहुत अलग हैं और फिर भी अभिनेता उन सभी किरदार पर शतप्रतिशत खरे उतरते आये है!
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फ़िल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा,”A voice so dreamy, you’ll be hopelessly lovestruck! Get ready to meet the #DreamGirl! Trailer out now: (link: http://bit.ly/DreamGirlOfficialTrailer) bit.ly/DreamGirlOffic…”
इस विचित्र कॉमेडी-ड्रामा में, सुपरस्टार एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाने के लिए तैयार है, जो लोकल ड्रामा के लिए लड़कियों की तरह कपड़े पहनता है और आत्मविश्वास ऐसा जिसे देख कर हर कोई दंग रह जाएंगे! अपने इसी पेशे के कारण उन्हें एक रेडियो स्टेशन में नौकरी करनी पड़ती है, जहाँ उन्हें रेडियो सुनने वालों से लड़की की आवाज़ में बात करने की आवश्यकता होती है।
कुछ ही समय में, पूजा की आवाज़ पूरे शहर को अपना दीवाना बना लेती है और हर कोई इस आवाज़ को अपना दिल दे बैठता है!
वही, इस बात से हर कोई वाकिफ़ रखता है कि आयुष्मान खुराना निजी जिंदगी में एक पेशेवर गायक भी हैं और इसीलिए यहाँ हम बहुमुखी अभिनेता को महिला और पुरुष दोनों आवाज़ का उपयोग करते हुए देखेंगे।
आयुष्मान अपने बड़े स्टारडम के दम पर अपनी पिछली दमदार फिल्मों की ही तरह, अब बहुप्रतीक्षित पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म “ड्रीमगर्ल” के साथ एक ओर सुपरहिट फिल्म के साथ तैयार है।
मल्टी-टैलेंटेड अभिनेता आयुष्मान खुराना बिना रुके और बिना थके आगे बढ़ रहे है और देश के अगले बड़े सुपरस्टार बनने की राह पर है। उनके बारे में अधिक दिलचस्प बात यह है कि वह इकलौते ऐसे स्टार है जिसने अधिक फिल्में न करते हुए फ़िल्म के विषय पर ध्यान दिया है, और मसाला से ज़्यादा फ़िल्म के कंटेंट को तव्वजों देते हुए भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा में अग्रसर किया है।
वह आर्ट और कॉमर्स दोनों को सफलतापूर्वक पुनर्परिभाषित करने में सक्षम रहें है और कंटेंट से लाबालबेज़ फिल्में बनाकर न केवल बॉक्स ऑफिस बल्कि क्रिटिक्स पर भी जीत हासिल की है! बहुमुखी अभिनेता को अपनी फिल्मों के साथ एक त्रुटिहीन ट्रैक रिकॉर्ड रखने के लिए जाना जाता है।
हाल ही में ‘अंधाधुन’ के लिए एक राष्ट्रीय पुरस्कार और अपनी अन्य फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए 2019 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में शानदार मनोरंजन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का खिताब जीतने के बाद, वे आज सबसे चर्चित अभिनेता में से एक है!
छह बैक टू बैक हिट ने उन्हें वर्तमान समय में सबसे भरोसेमंद स्टार बना दिया है और बालाजी की “ड्रीमगर्ल” के साथ, आयुष्मान अपनी पूरी टीम और दर्शकों के साथ एक ओर मनोरंजक सफ़र के लिए तैयार हैं!
इससे पहले रिलीज हुए, आयुष्मान खुराना के बहुचर्चित पोस्टर ने ‘ड्रीमगर्ल’ के प्रति जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था, जिसमें साड़ी पहन कर रिक्शा में सवार, आयुष्मान के लुक ने हर किसी को प्रत्याशित कर दिया था।
बालाजी टेलीफिल्म्स के अगले प्रोजेक्ट “ड्रीमगर्ल” के ट्रेलर को पांच शहरों में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआत सपनों के शहर मुंबई से हुई और फिर वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए इसे अहमदाबाद, इंदौर, जयपुर और चंडीगढ़ इन चार अन्य शहरों से जोड़ा गया।
फ़िल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नुशरत भरूचा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है, जो एकता कपूर, शोभा कपूर और आशीष सिंह द्वारा निर्मित है। “ड्रीमगर्ल” 19 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।


