- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन पर सामने आएगी ‘घाटी’ की पहली झलक, फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज़
अनुष्का शेट्टी की फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया, जिसके द्वारा निर्माताओं ने यह घोषणा की कि फिल्म की पहली झलक 7 नवंबर को देखने को मिलेगी।
बाहुबली क्वीन अनुष्का शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘घाटी’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस लगातार फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां पाने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में अब फिल्म के निर्माताओं ने इसकी पहली झलक दिखने का फैसला कर लिया है। आखिरकार ‘घाटी’ के निर्माताओं ने पोस्ट साझा करते हुए पहली झलक के अनावरण की घोषणा की है
अनुष्का शेट्टी की फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया, जिसमें फिल्म का नाम और कुछ जानकारियां हैं। इसके साथ निर्माताओं ने घोषणा की कि फिल्म की पहली झलक 7 नवंबर यानी कल अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन पर रिलीज़ करेंगे और इसी खास दिन निर्माताओं ने फैंस को तोहफा देने की योजना बनाई है।
इस फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुडी कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘वेदम’ में अभिनेत्री के साथ काम किया था। इस फिल्म के जरिए दोनों दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। पोस्टर में पहली झलक के खुलासे के साथ बताया गया है कि फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर कल, 7 नवंबर, 2024 को सुबह 9.45 बजे जारी किया जाएगा। वहीं, फिल्म की पहली झलक कल दोपहर 4.05 बजे साझा की जाएगी।
निर्माता वामसी कृष्ण रेड्डी, प्रमोद उप्पलापति, वाई राजीव रेड्डी और जे साई बाबू ने यूवी क्रिएशन्स और फर्स्ट फ्रेम एंटरटेनमेंट्स के लेबल के तहत ‘घाटी’ का निर्माण किया। निर्माताओं ने विश्वास जताया है कि यह फिल्म अनुष्का के करियर में मील का पत्थर साबित होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
निर्माताओं ने मार्च में ‘घाटी’ के लिए एक घोषणा की थी और लिखा, ‘बदला, मोचन और प्रतिशोध की एक मनोरंजक कहानी, जहां एक पीड़ित अपराधी बन जाती है और लीजेंड का दर्जा प्राप्त करती है। अनुष्का इस महिला-केंद्रित फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं।’ ‘घाटी’ के बारे में ज्यादा जानकारी पहली झलक के रिलीज होने के बाद सामने आएगी। अनुष्का शेट्टी को आखिरी बार नवीन पॉलीशेट्टी के साथ ‘मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।


