- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
जियो स्टूडियोज और रितेश विलासराव देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर आज शिवाजी जयंती पर हुआ जारी।
मुंबई, 19 फरवरी 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के पावन अवसर पर जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला दमदार पोस्टर जारी किया है। फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता रितेश विलासराव देशमुख ने सोशल मीडिया पर यह पोस्टर साझा किया, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में नजर आ रहे हैं।
पोस्टर में महाराज का प्रभावशाली साइड प्रोफाइल दिखाई देता हैl हाथ में तलवार, मजबूत कंधे और अडिग नजरें। उनका गंभीर और दृढ़ चेहरा उस तूफान से पहले की शांति को दर्शाता है, जो स्वराज्य की स्थापना और राष्ट्र के गौरव की शुरुआत बना।
‘राजा शिवाजी’ एक भव्य पैन-इंडिया सिनेमाई प्रस्तुति है, जिसे वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति के गौरव के रूप में पेश किया जा रहा है। यह एक महत्वाकांक्षी द्विभाषी (मराठी और हिंदी) एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें संगीत दिया है प्रसिद्ध जोड़ी अजय–अतुल ने और सिनेमैटोग्राफी संभाली है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित संतोष सिवन ने। यह फिल्म अपने विशाल पैमाने और शानदार दृश्यात्मक अनुभव के लिए तैयार है।
यह फिल्म न केवल एक राजा की कहानी है, बल्कि एक ऐसे बेटे की यात्रा है जिसने एक संकल्प लिया और बड़ी शक्तियों के खिलाफ खड़े होकर स्वराज्य का मार्ग प्रशस्त किया। यह उस महान योद्धा की गाथा है जिसने झुकने के बजाय संघर्ष चुना और भारत के स्वाभिमान की नींव रखी।
निर्माताओं का उद्देश्य है कि इस प्रेरणादायक भारतीय कहानी को भाषा की सीमाओं से आगे ले जाकर दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जाए और इसे एक वैश्विक सिनेमाई श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत किया जाए।
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और ज्योती देशपांडे तथा जिनिलीया देशमुख द्वारा निर्मित, मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
एक बार फिर इतिहास जीवंत होने जा रहा है… और एक महान गर्जना पूरे भारत और दुनियाभर में गूंजने को तैयार है!


