- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
यामी गौतम की फ़िल्म आर्टिकल 370 का पहला गाना ‘दुआ ‘ हुआ रिलीज़ – उन सभी लोगों के लिए एक खूबसूरत ट्रिब्यूट है जो निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हैं |
यामी गौतम की आगामी फ़िल्म आर्टिकल 370 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है और फ़िल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ गई है। आप को बता दें कि यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फ़िल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है अवं इसकी शानदार स्टार कास्ट फ़िल्म को और भी इंटरेस्टिंग बनाते हैं।
दिलचस्प टीज़र के बाद अब फ़िल्म का पहला गाना ‘दुआ’ रिलीज़ हो चुका है। एक दिल छू लेने वाला यह गाना, ‘दुआ’ उन सभी बहादुर दिलों के लिए एक आदर्श गीत है जो बिना किसी शर्त देश की सेवा करते हैं। इस गाने को प्रतिभाशाली सिंगर जुबिन नौटियाल और शाश्वत सचदेव ने स्वरबद्ध किया है। आपको बता दें कि शाश्वत ने ही गाने का म्यूज़िक भी तैयार किया है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि फ़िमेल वॉइस प्रियांशी नायडू ने दी है।
यामी कहती हैं कि, “जब मैंने पहली बार गाना सुना तो मैं बेहद भावुक हो गई थी। गाने के बोल इतने दमदार हैं कि वे आपके दिल को छू जाते हैं। साथ ही, इसे कश्मीर के बहुत ही खूबसूरत इलाकों में शूट किया गया है, जो इसे और भी इंपैक्टफुल बनाता है। लेकिन हां, यह उन सभी लोगों के लिए एक खूबसूरत ट्रिब्यूट है जो निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हैं।”
गाने के बारे में बात करते हुए निर्देशक आदित्य सुहास जांभले कहते हैं, ‘हम हमेशा से एक ऐसा एंथम बनाना चाहते थे जो देश की भावनाओं से जुड़ा हो। कुछ ऐसा जो संयुक्त हिंदुस्तान में देशभक्ति जगा दे। हम चाहते थे कि यह एक ऐसा एहसास हो, जो कभी नहीं बदलता चाहे चीजें कैसे भी विकसित हों। मुझे लगता है कि शाश्वत यह काम बहुत ही खूबसूरती से करने में सक्षम हैं।”
वे आगे कहते हैं, “भारत के बारे में यह गाना बनाने के पीछे हमारी सोच यह थी कि हम सभी ख़ूबसूरत तथ्य को छुएं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारे देश ने क्या झेला है, परंतु पूरा देश आज भी एकजुट है | यह गाना उसी के लिए हमारी ओर से एक ट्रिब्यूट है । दुआ हमारी ओर से भारतीयों और उनकी अमर भावना को दिया गया ट्रिब्यूट है।”
गायक जुबिन नौटियाल कहते हैं, “इस गाने को गाते हुए मैंने व्यक्तिगत रूप से खूब एन्जॉय किया है। मेरा मानना है कि इस गाने में इतनी ताक़त है कि प्रत्येक भारतीय के गहरे इमोशन को उजागर करेगा, जैसे कि मुझमें था। दिल को छू जाने वाले इस गाने के बोल और मधुर संगीत गाने में एक रूहानी क्वालिटी लेकर आते हैं। यह गाना सभी संगीत प्रेमियों के लिए है। इसके अलावा, राष्ट्र के लिए गाना मेरे दिल में ख़ास जगह रखता है – दर्शकों के साथ गहरा संबंध बनाने का एक अनूठा अवसर है | यह गाना निश्चितरूप से देश के प्रति हमारे साझा प्रेम में एकता और गर्व की भावना जगाएगा।”
यह गाना अब सारेगामा म्युज़िक यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
जियो स्टूडियोज़ और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के मेकर की ओर से, आर्टिकल 370 एक हाई ऑक्टेन एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें अभिनेत्री यामी गौतम अहम भूमिका में नज़र आ रही हैं और इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जांभले ने किया है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।


