- 5 Most-Anticipated Characters to Look Forward To - Abhishek Banerjee’s Compounder in Mirzapur: The Movie to Kunal Kapoor’s Indra Dev in Ramayana
- Tia Bajpai Calls for Compassion and Dialogue; Says, “I Don’t Stand With Any Political Side. I Stand With Humanity.”
- 74 प्रतिशत छात्र तनाव में: नए डिजिटल टूल से समय रहते मिलेगी मदद
- Danish Pandor, Aahana Kumra, Kirti Kulhari & Other Celebrities Add Star Power to the Premiere of Award-winning Max, Min & Meowzaki Alongside Samiksha Oswal, Medha Shankr, Nafisa Ali, Nasser & More
- देशभर में छात्र प्रदर्शनों के बीच, शीना चौहान का संदेश: "अपने अधिकार जानिए। उनके लिए आवाज़ उठाइए।"
बड़े मियां छोटे मियां का गाना ‘वल्लाह हबीबी’ में वर्सेटाइल एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर का ग्लैमरस अंदाज़!
आगामी एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बहुप्रतीक्षित गाना ‘वल्लाह हबीबी’ में जारी कर दिया है। गाने में बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ और वर्सेटाइल एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ग्लैमरस अवतार में हैं। जो चीज गाने को एक पायदान ऊपर ले जाती है, वह है टाइगर श्रॉफ और उनके अनमैच्ड मूव्स और ग्रेस। वह इस गाने में अपना ए-गेम लाते हैं, जिससे उनका #TheTigerEffect साफ नजर आता है। गाना, जिसमें अलाया एफ और अक्षय कुमार भी हैं, चार्टबस्टर होने का वादा करता है। गाने के विजुअल्स अक्षय के साथ मानुषी के एलेक्ट्रीफाईंग डांस मूव्स को दर्शाते हैं और ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि गाने की मज़ेदार ट्यून दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देगी।
इससे पहले मेकर्स ने फ़िल्म का टाइटल ट्रैक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मस्त मलंग झूम’ रिलीज किया था। बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ और खिलाड़ी अक्षय कुमार के दो गानों ने पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। अब ऐसा लगता है कि ‘वल्लाह हबीबी’ भी उसी सफलता को दोहराने जा रहा है।
फ़िल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर लीड रोल्स में हैं। आगामी एक्शन फिल्म इस ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स द्वारा निर्मित है।


