- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
द ग्रेट इंडियन फिल्म फेस्टिवल अब 3 सितंबर 2021 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा
इससे पहले यह घोषणा की गई थी कि निर्माता विवेक पॉल की इंटरनेशनल शार्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री फेस्टिवल, जो ;द ग्रेट इंडियन फिल्म फेस्टिवल (टीजीआईएफएफ) के नाम से मार्च में आयोजित होना था, लेकिन देश में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए आयोजकों ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया था।
हालाँकि अब दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति में काफी सुधार आया है और अब पूरी एहतियात बरतते हुए तथा कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए यह फेस्टिवल पीवीआर अनुपम साकेत, नई दिल्ली में 3 सितम्बर 2021 को आयोजित किया जा रहा है।
टीजीआईएफएफ की शुरुआत ऑस्कर फेम की शॉर्ट फिल्म्स से होगी। साथ ही दुनिया में अलग-अलग जगहों की शॉर्ट फिल्म्स भी दिखाई जाएँगी। दिनभर चलने वाले इस इवेंट में कई एक्टर्स, फिल्म मेकर्स, डायरेक्टर्स तथा कला और मनोरंजन के क्षेत्र में रूचि रखने वाले लोग मौजूद रहेंगे।
टीजीआईएफएफ, युवा और अनुभवी फिल्म मेकर्स को अपनी शॉर्ट फिल्म्स तथा डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत करने के लिए एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म देने के लक्ष्य के साथ गुरुग्राम में शुरू किया जा रहा है।
इस शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में दुनिया के अलग-अलग कोनों से 65 से ज्यादा शॉर्ट फिल्म्स दिखाई जाएँगी।
भारत के अलावा, रूस, अमेरिका, ताइवान, ईरान, सिंगापुर, कनाडा, तेहरान, चेक रिपब्लिक और इटली के शॉर्ट फिल्म मेकर्स ने भी अपनी फिल्म्स टीजीआईएफएफ में प्रदर्शित करने के लिए दी हैं, जो कि इस पूरे दिन चलने वाले फेस्टिवल में दिखाई जाएँगी।
टीजीआईएफएफ, निर्माता विवेक पॉल द्वारा 2019 में स्थापित किया गया था, और यह एक यूनिक टूरिंग फिल्म फेस्टिवल है, जो कि शॉर्ट फिल्म मेकर्स और डॉक्यूमेंट्री मेकर्स को अपनी फिल्म्स और डॉक्यूमेंट्रीज़ दुनिया को दिखाने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जिससे वे अपनी फिल्म्स दुनिया की अलग-अलग जगहों पर प्रस्तुत कर सके।


