- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
वरुण धवन और सारा अली खान अभिनीत आगामी अमेज़न ओरिजिनल फिल्म ‘कूली नं.1’ के निर्माताओं ने रोमांटिक गाने ‘तेरी भाभी’ को लॉन्च किया
आगामी अमेज़न ओरिजिनल फिल्म कूली नं.1 के ट्रेलर के सफलतम लॉन्च के बाद, इस फिल्म के निर्माताओं ने आज इस बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी से एक जोशीला गाना ‘तेरी भाभी’ लॉन्च किया है।
इस सुरीले गाने में वरुण धवन और सारा अली खान नज़र आएंगे, और इसे गाया है जावेद-मोहसिन, देव नेगी और नेहा कक्कड़ ने, इसकी धुन जावेद-मोहसिन ने तैयार की है और इस गाने को लिखा है दानिश साबरी ने।
आपके पैर थिरकने पर मजबूर कर देने वाला यह गाना कूली नं. 1 में वरुण धवन और सारा अली खान की मनोरंजक जोड़ी के बीच केमिस्ट्री की झलक देता है और दोनों ही कलाकार इस फिल्म के ज़रिए पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं।
‘तेरी भाभी’ एक डांस नंबर है जो फिल्म के रिलीज़ के बाद दर्शकों को मिलने वाली मस्ती और मनोरंजन को बयां करता है।
क्रिसमस की खुशी को बढ़ाते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो डेविड धवन की 45वीं फिल्म कूली नंबर 1 का वर्ल्ड प्रीमियर लेकर आ रहा है। बॉलीवुड की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को निर्देशित किया है डेविड धवन ने और इसके निर्माता हैं वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख।
इसके साथ ही फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, जावेद जाफरी और जॉनी लीवर भी शामिल हैं। भारत और 200 देशों और सीमाओं में प्राइम सदस्य 25 दिसंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर कूली नं.1 का वर्ल्ड प्रीमियर स्ट्रीम कर सकते हैं।


