- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
“इश्क़ का सबसे खुशनुमा चैप्टर- ‘खासियत’ में दिखे प्यार के बेस्ट मोमेंट्स”
टाइटल ट्रैक की इमोशनल फील और ‘ऐतबार’ की दिल को छू लेने वाली गहराई के बाद, अब ‘चांद मेरा दिल’ के मेकर्स लेकर आए हैं ‘खासियत’ — एक झूमने वाला, मस्ती से भरपूर गाना जो फिल्म के मूड में एकदम फ्रेश ट्विस्ट लाता है। एनर्जी से भरपूर ये ट्रैक उन प्यारे, नटखट पलों को कैप्चर करता है, जब प्यार बस दिल को हल्का-फुल्का और खुश कर देता है। अनन्या पांडे और लक्ष्य पर फिल्माया गया ये गाना प्यार के खूबसूरत लम्हों को बड़े ही दिलकश अंदाज़ में दिखाता है। इसका अपबीट रिदम और वाइब फिल्म के म्यूजिक में एक नई खुशी की परत जोड़ता है, जो रोमांस के अलग-अलग रंगों को एक्सप्लोर करता है।
‘खासियत’ में राघव चैतन्य और जोनिता गांधी की जुगलबंदी एकदम फ्रेश और यंग चार्म लेकर आती है। सचिन-जीगर का म्यूजिक और अमिताभ भट्टाचार्य के बोल मिलकर ऐसा मैजिक बनाते हैं, जो कैची भी है और दिल से जुड़ा हुआ भी। ये गाना सुनते ही मूड अप कर देने वाला है — ऐसा ट्रैक जो बार-बार सुनने का मन करे।
रिलीज़ पर बात करते हुए सचिन-जीगर ने कहा, “हर लव स्टोरी के अलग-अलग मूड्स होते हैं। टाइटल ट्रैक में मासूमियत थी, ‘ऐतबार’ में नाज़ुक एहसास, और ‘खासियत’ वो फेज है जब आप बस साथ के पलों को एंजॉय कर रहे होते हैं। हम चाहते थे म्यूजिक ऐसा हो जो बिना मेहनत के दिल में उतर जाए, मुस्कान लाए और पैर थिरकने लगे। जोनिता और राघव ने अपनी आवाज़ से वही मस्ती और हल्कापन इस गाने में डाल दिया है, जो इसे बार-बार सुनने लायक बनाता है।”
राघव चैतन्य ने कहा, “मुझे ‘खासियत’ की सबसे अच्छी बात ये लगती है कि ये प्यार के आसान, खुशहाल पलों को बहुत नेचुरल तरीके से दिखाता है। जोनिता के साथ इसे गाना बहुत सहज लगा, जैसे गाना खुद-ब-खुद हमारे बीच बहने लगा हो। ये ऐसा ट्रैक है जो दिल में बस जाता है क्योंकि ये सच्चा और बिना किसी बनावट के लगता है।”
जोनिता गांधी ने शेयर किया, “ये गाना पूरी तरह से उस हल्की-फुल्की, ब्रीज़ी एनर्जी को पकड़ता है। जैसे ही मैंने ‘खासियत’ सुना, मुझे पता चल गया कि ये उन गानों में से है जिसे आप दिन के किसी भी टाइम सुनना चाहेंगे। राघव के साथ मेरा पहला डुएट है, तो ये और भी खास बन गया। ओवरऑल, ये एक हैप्पी और फ्रेश वाइब वाला गाना है।”
डायरेक्टर विवेक सोनी ने कहा, “खासियत रिश्ते के उस खूबसूरत फेज को दिखाता है, जहां सब कुछ नया-नया, एक्साइटिंग और बिना किसी बोझ के होता है। ये बस एक-दूसरे के साथ को एंजॉय करने की बात है, जहां छोटे-छोटे पल भी खास लगते हैं। मैं चाहता था कि ये गाना उसी स्पॉन्टेनियस खुशी को स्क्रीन पर जिंदा कर दे।”
धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिजके डी’सूज़ा ने प्रोड्यूस किया है। विवेक सोनी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 22 मई 2026 को दुनियाभर में ग्रैंड रिलीज़ के लिए तैयार है।


