- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मिस्टर फ़ैसु और रूही सिंह अभिनीत ‘बैंग बैंग’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर हुआ रिलीज़!
किसी भी अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे महत्वपूर्ण एक्शन थ्रिलर के नाम से सुर्खियां बटोरने के बाद, ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 ने बहु-प्रतीक्षित युवा एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी ‘बैंग बैंग – साउंड ऑफ क्राइम’ से मिस्टर फ़ैसु और रूही सिंह की झलक साझा करते हुए, नए साल की एक धमाकेदार शुरुआत की है। और आख़िरकार, निर्माताओं ने आज ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है जो दमदार सीक्वेंस, वाइड-स्केल कॉन्सेप्ट और थ्रिलिंग एलिमेंट से भरपुर है, कुछ ऐसा जो हमने पहले कभी नहीं देखा है!
ट्रेलर में, फैज़ू का किरदार रघु अपने एक्शन, चार्म और डायलॉग-बाजी के लिए जाना जाता है, जबकि रूही शो में मीरा का किरदार निभा रही है, जो स्वेग से भरपूर एक खूबसूरत बाला है। ट्रेलर अविश्वसनीय रूप से बेहद रोमांचकारी नज़र आ रहा है जो एक रोमांचक कहानी के साथ धमाकेदार एक्शन से लैस है।
निर्माताओं ने 5 जनवरी को शो का पावर-पैक टीज़र भी लॉन्च किया था जिसने उत्साह के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। इससे पहले, सोशल मीडिया पर फ़ैसु और रुही के मजेदार वीडियो भी जारी किए गए थे जहाँ वे ‘बैंग बैंग’ के साथ नए साल 2021 की नई शुरुआत को चिह्नित करते हुए नज़र आये।
शो के प्रसिद्ध प्रमुख चेहरों की तलाश में देश भर में 1500 से अधिक वर्चुअल ऑडिशन आयोजित किए जाने के बाद, निर्माताओं ने फैज़ल शेख उर्फ मिस्टर फ़ैसु (सोशल मीडिया स्टार) और रूही सिंह (टिकटोक फेम और अभिनेत्री) को कास्ट किया है।
‘बैंग बैंग’ यूथ एक्शन सिनेमा प्रेमियों के लिए एक विसुअल स्पेक्टेकैल फ़िल्म होगी है जो दर्शकों को अपनी सीट से बांध कर रखेगी। ऑरिजिनल वेब-श्रृंखला में रहस्य, धमाकेदार एक्शन और युवा नाटक शामिल हैं, जो एक-एक करके गहरे रहस्यों को उजागर करेगा।
अक्षय बीपी सिंह द्वारा निर्मित और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, बैंग बैंग जल्द ही ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।


