- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
रंजु की बेटियां में शामिल कलाकारों का नाम सुनके में दर सा गया था: जीवांश चड्ढा
मुंबई. इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने वाले हर नए अभिनेता इंडस्ट्री में कुछ प्रख्यात नामों के साथ काम करना चाहते हैं। यह उन्हें इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ के साथ इस कला की बारीकियों को सीखने और समझने में मदद करता है। दंगल टीवी के रंजू की बेटियां के साथ टेलीविजन पर अपनी शुरुआत करने वाले जीवांश चड्ढा को अयूब खान, दीपशिखा नागपाल और रीना कपूर जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। वह कहते हैं कि शुरू में वह कलाकारों का नाम सुनके डर गए थे, लेकिन बाद में उन्हे उनमें एक परिवार मिला।
अपने शुरूआती दिनों की शूटिंग के बारे में बात करते हुए, जीवांश कहते हैं, “एक नए अभिनेता होने के कारण, जब मुझे कास्ट के बारे में पता चला तो मैं बहुत डर गया था लेकिन वह एहसास तब तक बरकरार था जब तक मैं उनसे पहली बार मिला। अयूब जी (खान), दीपशिखा (नागपाल) जी और रीना (कपूर) जी के रूप में इस तरह के संपन्न अभिनेता मेरे इस अध्याय में मेरे सहायक बन गए। मुझे इन लोगों में एक परिवार मिला है।
एक पिता (दोनों औन और ऑफ-स्क्रीन) अयूबजी में, रीना जी में एक अद्भुत संरक्षक और दीपशिखा जी में हैप्पी – गो – लकी सहयोगी। वे सभी मुझे अपने सर्वश्रेष्ठ काम करने के लिए सहयोग करते हैं । इस तरह के बड़े दिलवाले, डाउन-टू-अर्थ और बेहद स्वीकार्य लोगो के साथ काम करना मेरे लिए अतिरिक्त फायदेमंद रहा हैं। जैसा कि वे कहते हैं कि यह मेरे शुरुआती भाग्य हो सकता है। मेरा उनमें से प्रत्येक के लिए बहुत आभार है। ”


