- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
राष्ट्र तभी सक्षम बनेगा, जब प्रत्येक नागरिक मतदान करने जाएगा
इंदौर। राष्ट्र तभी समृद्ध और सक्षम हो सकता है, जब देश का प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का पूरी तरह उपयोग करेगा। प्रजातंत्र के सबसे बड़े उत्सव की सार्थकता तभी हो सकती है, जब हम सफाई में नंबर वन की तरह मतदान में भी नंबर वन का गौरव हांसिल करेंगे।
बड़ा गणपति पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ पर आज सुबह अग्रवाल संगठन पश्चिम क्षेत्र के तत्वावधान में राष्ट्र उत्थान के उद्देश्य से एक कुंडीय यज्ञ के आयोजन में शामिल होने आए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उक्त विचार व्यक्त किए।
समन्वयक राजेंद्र गर्ग एवं गोपाल गोयल ने बताया कि इस अवसर पर पश्चिमी क्षेत्र के पार्षद दीपक जैन टीनू, मनोज काला, रामअवतार अग्रवाल, राजेंद्र लालचंद मित्तल, विजय अग्रवाल, गोपालदास अग्रवाल, राम गर्ग, विनोद अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, पी.डी. गर्ग, प्रमिला अग्रवाल, पूर्व पार्षद तारादेवी गर्ग, शोभा जैन, अविनाश अग्रवाल सहित 40 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित की।
आचार्य पं. अजय शास्त्री एवं पं. उमेश शर्मा के निर्देशन में 11 विद्वानों ने राष्ट्र की महत्ता बताई और 300 नागरिकों को सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु शत प्रतिशत मतदान का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम का संचालन रजत गर्ग एवं सुनील गर्ग ने किया।
लगभग 3 घंटे चले इस अनुष्ठान में आने वालों ने यज्ञ देवता की अग्नि की साक्षी में यह संकल्प भी लिया कि 19 मई को प्रत्येक व्यक्ति 10 लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा। भारत माता की आरती के साथ इस अनुष्ठान का समापन हुआ।


