- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सखियों ने डांस किए, विभिन्न कलाकारों के संवाद भी सुनाए
मदर्स डे पर महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज की सखियों ने किया अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन
इंदौर। महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज के तत्वावधान में आज होटल सयाजी में ‘लव यू जिंदगी’ के अंतर्गत मदर्स डे के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के साथ गायन, वादन, लेखन, नृत्य और अन्य विधाओं की शानदार प्रस्तुतियां भी दी।
प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रतिभा मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रकोष्ठ की सखियों को एक ऐसा प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का लक्ष्य था, जहां वे अपनी ऐसी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन करें जो मातृत्व की प्राप्ति के बाद सामने नहीं आ सका।

केक कटिंग सेरेमनी के बाद मदर्स डे के इस मौके पर अनेक बहनों ने सुपरकूल सिल्क साड़ी के ड्रेस कोड में आकर बिना संकोच के अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर यह साबित किया कि वे एक अच्छी मां के साथ एक अच्छी कलाकार और प्रतिभा भी हैं।
सुनीता पारिख एवं ज्योति के आतिथ्य में लगभग 3 घंटे चले इस कार्यक्रम में माता अंकिता और बेटी वान्या तथा गरिमा और तनूजा ने एक साथ नृत्य कर पुरस्कार भी जीते। इसी तरह कैटवाॅक में निशा चैधरी, श्रेया जगताप एवं सुनीता जैन क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता रहे।
कार्यक्रम में सखियों ने खुलकर डांस भी किए, विभिन्न कलाकारों के संवाद भी सुनाए। टैलेंट हंट में किसी ने पहेली सुलझाई तो किसी ने फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देकर इस सुहानी शाम का आनंद लिया। बंपर तंबोला भी खेला गया और कैटवाॅक में भी महिलाओं ने उत्साह के साथ मस्ती धमाल कर मदर्स डे का आनंद लिया।


