- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
रमज़ान माह के रोजे और ईबादत से होती है ईमान की मजबूती
इंदौर। रमजान माह के रोजे़ और ईबादत हमारे ईमान और अखलाक को मजबूत करते है। सभी से भाईचारा, मोहब्बत सदभाव की प्रेरणा देते है। इंसानियत की राह पर चलने की तौफिक देते है। शरियते इस्लाम, नमाज़ की पाबंदी के साथ हमे नेक अमल करने, नेक इंसान बनने की हिदायत देते है। गुनाहो की माफी के इस माह मे हर नेकी व इबादत का सवाब बेशुमार है.
यह बयान अंजुमने बुरहानी दाउदी बोहरा जमात न्यु सैफीनगर के आमिल शेख अब्बास भाई रामपूरा वाला ने न्यु सैफीनगर मरकज़ पर रमज़ान माह की फजीलत के बयान फरमाते हुए कहे। जनसंपर्क समिति के बुरहानुददीन शकरूवाला व अंजुमने बुरहानी न्यु सैफीनगर के सचिव मुल्ला तालीब घी वाला ने बताया की आमिल साहेब ने देश में भरपूर बारिश, देश की तरक्की खुशहाली अमन की दुआ के साथ सभी के लिए दुआ की।
इस अवसर पर मुल्ला तालीब घी वाला, हुसैन इकबाल जागीरदार, सैफुददीन चकेरा, मुल्ला शब्बीर स्टेशनरी वाला, अकबर अली मंदसौर वाला, खुजेमा मटका वाला, मुकर्रम नजरमुनी वाला, सफदर बड़वाह वाला, मोईज अमजेरा वाला, हैदर मुंदड़ा वाला, शब्बीर महु वाला सहित बड़ी संख्या में समाजवासी उपस्थित थे। समाज के रमज़ान माह का बुधवार को चौथा रोजा अदा हुआ।
गुरूवार (09 मई) को सुबह 04 बज कर 31 मिनट पर सेहरी का समय ख़त्म होते ही पाँचवा रोजा शुरू होगा शाम को 06 बज कर 57 मिनट पर मगरिब की नमाज के बाद रोजा इफ्तार होगा।


