- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
प्रदेश की जनता से किये गये वादो को पूरा नहीं करने पर क्या राहुल गांधी मध्यप्रदेश की जनता से माफी मांगेंगे ?
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने आज एरोड्रम रोड पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव चरम पर है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस बोखलाहट में है। कांग्रेस को समझने में आ गया है कि पुनः मोदीजी के नेतृत्व में एनडीए की बनने जा रही है। आपने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय में कांग्रेस ने किसानों, युवाओं और प्रदेश की जनता के साथ धोका किया।
कल फिर से कांग्रेस के नेताओं ने एक धोका करते हुए शिवराजजी के निवास पर जाकर उन्हें कागज का पुलिंदा दे आये। प्रदेश में किसानों का 48 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने का वादा कर सिर्फ वोट लिये। मात्र 1300 करोड़ का कर्ज माफ करने की बात कर रहे है। वास्तव मेंं कर्ज माफी हुई ही नहीं। एक तरफ किसानों के पास बैंकों के पत्र व नोटिस बैंक की वसूली के रूप में आ रहे है। कांग्रेस ने पंजाब और कर्नाटक के किसानों की तरह ही मध्यप्रदेश का किसान भाईयों ठगा गया।
मध्यप्रदेश के युवाओं से कहा था चार हजार रूपये महिना बेरोजगार भत्ता देंगे, लेकिन कांग्रेस ने स्टेटमेंट बदलकर 100 दिन का भत्ता देने का कहने लगी, लेकिन अभी तक कहीं भी किसी भी युवा को यह भत्ता मिला है क्या ? यह भी राहुल गांधी बताये। प्रधानमंत्रीजी के द्वारा पूरे देश में किसानों के लिये किसान सम्मान निधि दी गई लेकिन मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा केन्द्र को किसानों की सूची दी ही नहीं गई, उन्हे लगा कहीं किसानों को सम्मान निधि मिल गई तो वो कांग्रेस को वोट नहीं देंगे, ऐसी मानसिकता के साथ कांग्रेस प्रदेश में कार्य कर रही है और किस तरह कांग्रेस किसानों की हितेषी होना चाहती है तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है कांग्रेस।
किसानों को पर्याप्त बिजली देने की बात कही थी जब किसानों को 10 घंटे बिजली दी जा रही थी तो इन्होंने 12 घंटे बिजली देने की बात कही थी। मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, अपहरण, डकेती, छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, जैसी विभत्सव घटनाओं को अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं के लिये कौन जिम्मेदार है यह बताये राहुल गांधी ? क्या इन सब किये गये वादों के लिये राहुल गांधी मध्यप्रदेश की जनता से माफी मांगेंगे।
आपने कहा कि पूरे देश में सकारात्मक वातावरण का माहौल बना हुआ है कांग्रेस नकारात्मकता फैलाकर वातावरण को खराब करना चाहती है। अभी तक पांच चरणों के आम चुनाव में किसानों व मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी को जनता का समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है। इसी के साथ हम मध्यप्रदेश में सभी सीटे जितेंगे।
आपने कहा कि कल तक जो कांग्रेस भगवा आतंकवाद का डर दिखा रही थी और कह रही थी भगवा आतंकवाद से देश को खतरा है वे ही सब भगवाधारियों की शरण में पहुंच गये है। जिस दिग्विजयसिंह ने जाकिर नाईक को शांतिदूत कहा था, उसे श्रीलंका की सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी हमले का जिम्मेदार ठहराया है। अब राहुल गांधीजी का क्या कहना है ? कांग्रेस ऐसी स्थिति में पहुंच चुकी है कि वह देश को क्षति हो इसके लिये देशद्रोह की धारा को खत्म करके टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन कर उनको फायदा पहुंचाना चाहती है।
आपने पुनः दोहराया कि हम छिन्दावाड़ा और गुना भी जितेंगे क्योंकि जनता का आशीर्वाद, भाजपा की नीतियां, कमल का निशान के साथ मोदीजी को जनता प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।एक सवाल के जवाब में आपने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में ही घीरा गये है।
इसी के साथ आपने कहा कि हम भी लम्बे समय तक विपक्ष की भूमिका में रहे लेकिन प्रधानमंत्री के पद की मर्यादा को ध्यान में रखकर ही बोले, जबकि अभी राहुलजी प्रियंकाजी गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने मर्यादा को तार-तार कर दी है।पिछले 5 वर्षो में केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है, जबकि कांग्रेस का इतिहास और उनका कार्य घोटालों और भ्रष्टाचार से भरा पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा सच्चाई को देखकर ही चलती है।
इस अवसर पर श्री राकेशसिंहजी के साथ लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, गुलाब ठाकुर, आलोक दुबे, देवकीनंदन तिवारी, कमल वर्मा भी उपस्थित थे।


