- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
- Fatima Sana Shaikh Adds a New Bike to her Collection, Calls it a ‘Special Feeling’
“नेचुरल ही भारतीय तरीका है” – इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में आर्टिफिशियल सिक्स-पैक कल्चर पर बोले अक्षय कुमार
इंडस्ट्री में बढ़ती सिक्स-पैक और परफेक्ट बॉडी की होड़ पर अक्षय कुमार ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कम समय में परफेक्ट बॉडी बनाने का दबाव कई बार लोगों को गलत तरीकों की ओर ले जाता है।
उन्होंने कहा, “जो आप स्क्रीन पर देखते हैं, उसमें बहुत कुछ बनाया जाता है। मैं सिर्फ वीएफएक्स की बात नहीं कर रहा हूं। कई बार लोग अपने शरीर में गलत चीजें भी डाल लेते हैं।”
अक्षय कुमार ने बताया कि वे किसी शॉर्टकट में विश्वास नहीं करते और फिट रहने के लिए हमेशा प्राकृतिक तरीके को सही मानते हैं। उन्होंने कहा, “नेचुरल तरीका ही हमारा भारतीय तरीका है सिक्स-पैक बनाने का। सही तरह से काम करो, अच्छा खाना खाओ, घी खाओ, अच्छी जिंदगी जियो और खुश रहो — इससे भी सिक्स-पैक बनाए जा सकते हैं।”
उन्होंने तेजी से बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करने के ट्रेंड पर भी चिंता जताई। अक्षय ने कहा, “मैंने लोगों को चार-पांच महीने में सिक्स-पैक बनाते देखा है, लेकिन यह सही नहीं है।”
बॉलीवुड में अक्षय कुमार को लंबे समय से फिटनेस रोल मॉडल माना जाता है। कई युवा कलाकार उनकी तरह फिट दिखने की कोशिश करते हैं, लेकिन अक्षय का कहना है कि असली फिटनेस संतुलन और सही जीवनशैली से आती है, न कि किसी गलत या अत्यधिक तरीके से।


