- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
एनजीओ के मूक बधिर बच्चों के साथ द पार्क ने मनाई अपनी दूसरी वर्षगाँठ
इंदौर, 30 नवम्बर, 2023। इंदौर के कल्चर और टेस्ट में एक नई पहचान दिला रहे द पार्क ने हाल ही में अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर द पार्क ने इंदौर के एनजीओ आनंद सर्विस सोसायटी के मूक बधिर बच्चों को आमंत्रित किया गया। द पार्क के स्टाफ ने बच्चों के साथ केक काट कर इस खास मौके कर जश्न मनाया। यहां बच्चों के लिए स्पेशल लंच भी रखा गया जिसका बच्चों ने आनंद उठाया।
इंदौर में अपने दो साल पूरे करने पर द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर श्री देबजीत बैनर्जी ने कहा, “द पार्क इंदौर की शुरुआत दिसम्बर 2021 में हुई थी और इन पिछले दो सालों में लजीज स्वाद, हाइजीन और अपनी शानदार होस्पेटिलिटी से द पार्क ने इंदौर में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है। हमारी इस यात्रा में सबसे बड़ा योगदान इंदौर के फ़ूड लवर्स का है जिन्होंने हमेशा खूब प्यार दिया है। हम समय समय पर फ़ूड फेस्टिवल करते रहते हैं जिसका हमें लोगों से सराहना मिली है। लेकिन आज हमारे लिए इससे बेहतर बात कोई नहीं हो सकती कि हम इन बच्चों के साथ अपनी वर्षगांठ मना रहे हैं। इन बच्चों की मुस्कान से बेहतर हमारा इन दो सालों का इनाम कुछ नहीं हो सकता। पिछले दो सालों में जिस तरह द पार्क को प्यार मिला है इंदौर से वह इस बात का सबूत है कि द पार्क और उसके पूरी टीम ने पूरी निष्ठा के साथ काम किया है। हम इस बात को अच्छे से समझते भी हैं और उनका शुक्रिया अदा करने के लिए यह आयोजन किया गया हैं।”
इस अवसर पर अष्टविनायक लीज़र प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री आनन्द गोयल एवं निधि गोयल मौजूद रहे।


