- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
अमृतसरी फूड फेस्टिवल- द पार्क के फूड फेस्टिवल में मिलेगा अमृतसर की गलियों का स्वाद
इंदौर, 11 जनवरी 2023। भारत भर में पंजाब अपने बेहतरीन स्वाद के लिए जाना जाता है। इंदौर में भी छोले भठूरे और छोले कुलचे को खूब चाव से खाया जाता है । अमृतसर की गलियों के स्वाद को इन्दौरियों को परोसने के लिए द पार्क का लेकर आया है अमृतसरी फ़ूड फेस्टिवल जहाँ मेहमानों को मिलेगा पंजाब का ऑथेंटिक स्वाद। द पार्क के रेस्टोरेंट एपीसेंटर में 12 जनवरी 2023 से शुरू होने वाला यह 9 दिवसीय फ़ूड फेस्टिवल 21 जनवरी तक चलेगा जहाँ मेहमान ब्रंच, लंच और डिनर में स्वादिष्ट पकवानों का आनन्द ले सकेंगें। फेस्टिवल मेन्यू में सरसों का साग – मक्के की रोटी, कन्ना सब्जी, अमृतसरी वड़ी पुलाव, न्यूट्री कीमा, बीरा चिकन जैसे वेजीटेरियन और नॉन-वेजीटेरियन दोनों तरह के लज़ीज़ पकवान शामिल हैं।
मिलेगा अमृतसर का असली स्वाद:
द पार्क होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ श्री संतोष यादव ने बताया, “पंजाबी खाने और संस्कृति की झलक लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र है। इस अमृतसरी फूड फेस्टिवल पंजाबी जायके के लिए मेन्यू में पंजाबी फूड के प्रमुख स्वादिष्ट व्यंजन अमृतसरी पनीर भुर्जी, सरसों का साग – मक्के की रोटी और पीजे कुलचे, लस्सी, छोले भटूरे, तंदूरी सोयाचाप, पटियाला पनीर टिक्का, मां की दाल , पिंडी चना , पोदीना लच्छा पराठा , अमृतसरी कुलचा , पराठा, दाल मखनी, चाट, कबाब, बोटी कबाब, तंदूरी कुक्कड़ और फिश अमृतसरी एंड टिक्का, कीमा कलेजी, कीमा नान, स्पेशल अमृतसरी कुक्कड़ विद ग्रेवी, रोगन जोश और अमृतसरी कुक्कड़ इन बटर, माखन मछली, कुल्फी, गोल गप्पे, छोले कुलचे, दही भल्ले, शकरपारा, पिन्नी और गुड़ का हलवा जैसे व्यंजन परोसे जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हम इस फ़ूड फेस्टिवल में असली अमृतसरी स्वाद दे सकें इसलिए पकवानों में जिन मसालों और सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है उनमें अधिकांश अमृतसर से लाई गई है।”
इंदौर की संस्कृति में घुलेगा अमृतसर:
फूड फेस्टिवल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए द पार्क इंदौर के डायरेक्टर एफ एंड बी श्री सुदीप कांजीलाल ने बताया “इंदौर अपने स्वादिष्ट खानपान के लिए जाना जाता है। द पार्क इंदौर की हमेशा कोशिश रहती है कि हम मेहमानों को बेहतरीन स्वाद और शानदार अनुभव दे सकें इसके लिए हम अलग अलग तरह के फ़ूड फेस्टिवल लेकर आते रहते हैं। इस फ़ूड फेस्टिवल में मेहमानों को अमृतसर का ऑथेंटिक स्वाद मिलेगा। यहां लोग ठेठ पंजाबी डिशेज जैसे मक्के दी रोटी और सरसों दा साग, देसी अमृतसरी छोलेभटूरे का आनंद ले सकते हैं। इस अनुभव को और भी खास बनाने के लिए हमने एपिसेंटर को ख़ास पंजाबी थीम में सजाया है, फ़ूड फेस्टिवल के दौरान पूरा स्टाफ पंजाबी ड्रेस में नजर आएगा। हमें उम्मीद है हर फ़ूड फेस्टिवल की तरह ही इसे भी इन्दौरियों से खूब प्यार मिलेगा।“


