- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
- Raksha Bandhan Special: Bollywood Sibling Pairs That Give Major Family Goals
- Vedang Raina-Alia Bhatt to Arjun Rampal-Deepika Padukone: 5 Iconic On-screen Pairings that Exude True Rakshabandhan Feels
‘द परफेक्ट क्रश’ – यादों और भावनाओं से बुनी एक प्रेमकथा
जल्द ही इंस्टाग्राम पर एपिसोडिक रील्स के रूप में रिलीज़ होगी
इंदौर, 06 जुलाई 2026 — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की है जबकि पटकथा और निर्देशन मनीषा काग ने किया है। सीरीज़ का निर्माण द क्रश कॉफी के फाउन्डर – डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने किया है। प्रीमियर पर मेहमानों और मीडिया के साथ एक ऐसी कहानी शेयर की गई जो मोबाईल स्क्रीन पर संवेदनाओं और कैफ़े कल्चर की आत्मीयता को जोड़ते हुए डिजिटल दर्शकों तक पहुँचने का नया तरीका सामने लाती है।
कहानी कबीर (ऋषभ राज शर्मा) और माही (चारु सोलंकी) की है, जिनकी दोस्ती क्रश कैफै से शुरू होती है और आख़िरी दिन की यात्रा में बदल जाती है। माही अपने करियर के लिए इंदौर छोड़ने वाली होती है, लेकिन कबीर उसे शहर के दस अलग‑अलग क्रश कॉफी आउटलेट्स पर ले जाता है। हर जगह उनकी यादों, अनकही भावनाओं और रिश्ते के नए अध्याय खुलते हैं। लॉयल्टी कार्ड, गुलाब, पुराने पल, सीक्रेट वॉइस नोट्स और सरप्राइज़ चुनौतियों के ज़रिए यह सफ़र दर्शाता है कि कभी‑कभी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत रिश्ते एक साधारण कॉफ़ी कप से शुरू होते हैं।
सीरीज के प्रोड्यूसर और द क्रश कॉफी के फाउन्डर – डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा: “यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि यह उन भावनाओं और रिश्तों को दर्शाता है जिन्हें कैफ़े अक्सर संजोते हैं। द परफेक्ट क्रश केवल दो किरदारों की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि जगहें, यादें और छोटे‑छोटे पल कैसे रिश्तों को आकार देते हैं। मुझे यह कहानी इसलिए पसंद आई क्योंकि यह एक सच्ची, जुड़ाव भरी और भावनात्मक कहानी है।”
निर्देशक मनीषा काग ने कहा: “हमने एक ऐसी कथा गढ़ने की कोशिश की है जो अंतरंग हो लेकिन सिनेमाई भी। इंस्टाग्राम रील्स हमें दर्शकों तक उनके रोज़मर्रा के फ़ॉर्मेट में पहुँचने का मौका देती हैं, लेकिन गहराई के साथ। हर एपिसोड छोटा है, असरदार है और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाला है।”
लेखक और अभिनेता ऋषभ राज शर्मा, जो कबीर का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा: “कबीर एक ऐसा किरदार है जो चुपचाप ताक़त और अनकहे प्यार का प्रतीक है। उसे निभाना उन सूक्ष्म भावनाओं को पकड़ने जैसा था जिन्हें अक्सर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं। मुझे विश्वास है कि दर्शक उसकी यात्रा से जुड़ाव महसूस करेंगे।”
इस सीरीज़ की सिनेमैटोग्राफी चेतन कनाठे ने की है, संगीत शान से ने दिया है, मेकअप और कॉस्ट्यूम जया पटेल ने संभाला है, जबकि सहायक निर्देशन यश रोकड़े और सजल सेन ने किया है। फोटोग्राफी और बिहाइन्ड द सीन अभिषेक पटेल ने तैयार किये हैं l


