- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शक्तिशाली परफॉर्मर ओप्पो रेनो Z 2 बिकना शुरू
29,990 रु. में मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर वाला भारत का पहला स्मार्टफोन।
नई दिल्ली. हाल ही में लॉन्च किया गया ओप्पो रेनो Z2 भारत में 6 सितंबर, 2019 से मिलना शुरू होगा। इसमें क्वाड कैमरा है। ओप्पो रेनो Z2 मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है। इसका मूल्य 29,990 रु. है। यह स्मार्टफोन ऑफलाईन स्टोर्स तथा ऑनलाईन स्टोर्स जैसे अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।
ओप्पो रेनो Z2 में 48 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप है, जो अल्ट्रा क्लियर इमेज प्रदान करता है। इसमें रात में स्पष्ट शॉटस के लिए अल्ट्रा डार्क मोड है। यह शुन्य प्रकश की स्थिति में भी स्पष्ट शॉट लेता है और ऑन-द-गो सुपर स्टेबल वीडियो के लिए अल्ट्रा स्टेडी वीडियो प्रदान करता है।
फ्रंट में इस स्मार्टफोन में ओप्पो का लोकप्रिय 16 मेगापिक्सल का राईजि़ंग कैमरा है। वर्टिकल राईजि़ंग फ्रंट कैमरा मॉड्यूल फोन के टॉप सेंटर में स्थित है और यह 0.74 सेकंड में स्लाईड कर सकता है। रेनो Z 2 में एमटीके पी90 प्रोसेसर है, जिसमें सबसे शक्तिशाली एआई पॉवर हाउस है।
यह बेहतर कैमरा क्षमताओं के साथ गेमिंग का शानदार अनुभव प्रदान करता है।
रेनो Z2 बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 8 जीबी$256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है तथा इसके दो आकर्शक रंग – लुमिनस ब्लैक और स्काई व्हाईट हैं। इस स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की विशाल बैटरी के साथ वूक 3.0 फ़्लैश चार्ज टेक्नॉलॉजी है, जो यूज़र्स को बहुत सुगम अनुभव प्रदान करती है।
इसमें 6.53 इंच की एमोलेड पैनोरैमिक स्क्रीन है तथा फिफ्थ जनरेशन का कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास लगा है। इस स्मार्टफोन में सुगम, वन-पीस कर्व्ड बॉडी है तथा इसके रियर कैमरा बैक कवर के अंदर छिपे रहते हैं।
सेल्स के पहले 3 दिनों में प्रिबुक और खरीद करने वाले ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड्स की ईएमआई एवं कंज़्यूमर लोन पर 10 प्रतिषत का कैषबैक दिया जाएगा।
सेल्स की अवधि में ग्राहकों को बजाज फिनसर्व पर ज़ीरो डाउन पेमेंट का ईएमआई विकल्प दिया जाएगा तथा वो एचडीएफसी के डेबिट/क्रेडिट कार्ड्स द्वारा ईएमआई विनिमय एवं कंज़्यूमर लोन पर 5 प्रतिशत का कैशबैक पा सकेंगे। ओप्पो रेनो र्2 पर जियो के ग्राहकों को 198 रु. और 299 रु. के प्लांस पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को 3750 रु. का कैशबैक एवं 255 के रिचार्ज पर 250 जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा। एयरटेल ग्राहकों को 249 रु. से रिचार्ज कराने पर डबल डेटा एवं अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। ग्राहक इंस्टाकैश से एक्सचेंज वैल्यू पर अतिरिक्त 10 प्रतिषत मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।
अमेज़न और फ्लिपकार्ट द्वारा स्मार्टफोन एक्सचेंज कराने पर ग्राहकों को 3000 रु. की अतिरिक्त छूट तथा एचडीएफसी डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड्स एवं ईएमआई विनिमय पर 10 प्रतिषत की इंस्टैंट छूट मिल सकती है। यह डिवाईस 3, 6 और 9 महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई पर ऑनलाईन उपलब्ध होगी।


