- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एण्डटीवी के ‘येशु‘ में आर्या धर्मचंद और विवान शाह के बीच बना पिता-पुत्र का असली रिश्ता
एण्डटीवी पर शो ‘येशु’ ने हाल ही में लाॅन्च होने के बाद अपने अलग और अनोखे कंटेन्ट से दर्शकों का दिल जीता है। ‘येशु’ एक विशेष रूप से परोपकारी बच्चे की कहानी है, जो केवल अच्छे काम करना चाहता है और अपने आस-पास खुशियाँ फैलाना चाहता है। अभी के एपिसोड्स में दर्शक जोसेफ (आर्या धर्मचंद) और येशु (विवान शाह) के बीच पिता-पुत्र के रिश्ते का सुंदर चित्रण देख सकते हैं।
उनकी केमिस्ट्री के बारे में आर्या धर्मचंद कुमार ने कहा, ‘‘असल जिन्दगी में मेरा एक बेटा है, जिसकी उम्र विवान जितनी है, इसलिये विवान के साथ मेरा रिश्ता भी असली और बहुत भावनात्मक है। मैं स्क्रीन पर येशु के लिये जितना प्रोटेक्टिव हूँ, स्वाभाविक रूप से स्क्रीन के बाहर भी उसके लिये मेरा यही व्यवहार है। वह एक छोटा-सा लड़का है, जिसके पास बहुत सारा टैलेंट है और मुझे उसके साथ काम करने में मजा आता है।
अपने किरदार की तरह ही विवान अपने आस-पास के लोगों के लिये बहुत दयाभाव रखता है और सभी प्राणियों से प्यार करता है, खासकर जानवरों से। येशु की भूमिका के लिये उसका चुना जाना परफेक्ट रहा है। दिलचस्प बात यह है कि उसे 100 से ज्यादा आॅडिशंस के बाद यह रोल मिला, जिससे उसके बहुत टैलेंटेड होने का पता चलता है, उसका आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत करने की क्षमता झलकती है। मुझे उसके काम और उपलब्धियों पर गर्व है, जैसा किसी भी पिता को होना चाहिये।’’
विवान शाह ने कहा, ‘‘आर्या सर मेरे लिये पिता की तरह हैं। डायलाॅग्स बोलते समय मुझसे गलती होने पर वह मुझे करेक्ट करते हैं और कोई सीक्वेंस समझ में नहीं आने पर वह मेरी मदद करते हैं। हम मस्ती भी करते हैं और सोनाली मैडम (मेरी) के साथ मासूमियत से भरे मजाक करने के बाद मुंह छिपाकर हंसते हैं। मैं अपने आॅन-स्क्रीन पिता आर्या सर के साथ काम करते हुए बहुत खुश हूँ, जो मेरे वास्तविक पिता की तरह मुझे सहयोग देते हैं, मेरा मार्गदर्शन करते हैं और मेरा साथ देते हैं।’’


