- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
कैनवस पर दिए सोशल मैसेज, सिंगिंग कॉन्टेस्ट में दिखाया टैलेंट
इंदौर. स्टूडेंट्स की साहित्यिक और कलात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए वैष्णव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इंटरस्कूल निबंध, एकल गायन एवं समूह वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतरीन चित्र बनाए साथ ही संगीत प्रतियोगिता में अपना टैलेंट दिखाया.
श्री वैष्णव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में मेरी उत्तम आदतें एवं स्वास्थ्य, ‘जंक फूड के दुष्प्रभाव, ‘मेरा प्रकृति से लगाव ‘योग ध्यान और मानव स्वास्थ्य जैसे विषयों पर स्टूडेंट्स ने कैनवस पर मैसेज दिए.
यह प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से 12वीं तक के छात्रों के लिए थी. चित्रकला प्रतियोगिता में सिका स्कूल स्कीम नंबर 2, श्री वैष्णव एकेडमी एवं श्री वैष्णव बाल मंदिर के विद्यार्थी विजयी रहे. कार्यक्रम का आयोजन संगीतज्ञ एवं आकाशवाणी निदेशक श्रीमान प्रकाश शुजालपुरकर, प्रसिद्ध तबला वादक विलास खरगोणकर, गायिका श्रीमती रेणु तिवारी, निबंध प्रतियोगिता की निर्णायिका
श्रीमती रजनी झा, चित्रकला प्रतियोगिता की निर्णायिका श्रीमती श्वेता पोरवाल के आतिथ्य में हुआ. निबंध, संगीत एवं चित्रकला प्रतियोगिता हेतु चलित मंजूषा मोहनलाल रामचंद्र आगार, स्मृति न्यास द्वारा स्व. श्रीमती केसरबाई आगार एवं मोहनलाल आगार परिवार द्वारा दी गई. संगीत प्रतियोगिता में सिका स्कूल एवं एमरल्ड हाइट्स के विद्यार्थी विजयी रहे.
एमराल्ड हाइट्स के विद्यार्थियों को चलित मंजूषा से सम्मानित किया गया. अव्वल आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. इस समारोह में संस्था के अध्यक्ष कैलाशचंद्र आगार, मंत्री अनिरुद्ध नागर, सहसचिव कमल नीमा, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल उपस्थित थे। स्वागत भाषण व अतिथी परिचय प्राचार्या सुश्री ममता शुक्ला ने दिया.


