- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फ़िल्म “आरआरआर” का गाना ‘नाचो नाचो’ हुआ रिलीज़!
सुपरहिट बाहुबली सीरीज से भी कुछ बड़ा जल्द हम सब के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है जिसे “आरआरआर” नाम दिया गया है। उम्दा विसुअल्स से भरपूर यह फ़िल्म प्रशंसकों के लिए एक मैग्नम ओपस है और इसे 7 जनवरी 2022 को रिलीज करने के लिए निर्धारित किया गया है। फिल्म अगले साल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक बनने के लिए तैयार है और प्रशंसकों ने हर अपडेट के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार किया है और अब यह इंतजार धीरे-धीरे खत्म हो हो रहा है क्योंकि आरआरआर मास एंथम का लिरिकल वीडियो आखिरकार रिलीज़ कर दिया गया है।
फ़िल्म आरआरआर की टीम ने आज बहुप्रतीक्षित हिट गीत आरआरआर मास एंथम जारी कर दिया है। गाने की धुन ग्रूवी और उत्साहित हैं। वीडियो में राम चरण और जूनियर एनटीआर की एकसाथ डांस करते हुए की झलक भी साझा की गई है। बैकग्राउंड में फिल्म का भव्य सेट दिखाई दे रहा है। एसएस राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म की टीम को कोरियोग्राफर और अन्य क्रू मेंबर्स के साथ भी बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
इस गाने में देश के सर्वश्रेष्ठ डांसर्स राम चरण और जूनियर एनटीआर के डांस मूव्स हैं, ये दोनों फिल्म में स्क्रीन स्पेस भी साझा करेंगे। भारत भर में प्रशंसक सकारात्मक कमेंट्स कर रहे हैं और राम चरण व जूनियर एनटीआर की जोड़ी के डांस मूव्स की सराहना कर रहे हैं। ये दोनों देश के सर्वश्रेष्ठ डांसर्स में से हैं और प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है क्योंकि उन्हें सबसे बड़ी फिल्म का हिट गाना देखने मिल रहा है, जिसमें सबसे अच्छी जोड़ी एक साथ अपने डांस मूव्स दिखा रही है।
स्वतंत्रता पूर्व भारत पर आधारित, यह फिल्म प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों, कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों पर एक काल्पनिक कहानी है, जिसे क्रमशः जूनियर एनटीआर और राम चरण द्वारा चित्रित किया गया है।
भारत की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर में राम चरण, एनटीआर जूनियर के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट हैं। यह परियोजना एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है, जो रिकॉर्ड तोड़ने वाली बाहुबली श्रृंखला के मास्टरमाइंड भी थे।
पेन स्टूडियोज़ ने पूरे उत्तर भारत में नाट्य वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे।
‘आरआरआर’ 7 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में स्क्रीन पर रिलीज होगी।


