- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
25 से 31 मार्च तक शेरेटन ग्रैंड पैलेस में आयोजित हो रहा है “द स्पिरिट ऑफ श्रीलंका फूड फेस्टिवल”
इंदौर, 24 मार्च 2026: भारत की गलियों का खाना अपने चटपटे स्वाद और विविधता के लिए जाना जाता है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की दुनिया में भी ऐसे स्वाद मौजूद हैं जो धीरे-धीरे शहरों की रसोई तक पहुँच रहे हैं। इसी क्रम में शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर, शेरेटन कोलंबो होटल के सहयोग से अपने नए आयोजन “द स्पिरिट ऑफ श्रीलंका” फूड फेस्टिवल के माध्यम से इस अनुभव को पेश कर रहा है। यह फूड फेस्टिवल 25 मार्च से शुरू हो चुका है और 31 मार्च तक शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में रोज़ाना शाम 7:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है, जहां मेहमानों को तेज़ मसालों, समृद्ध खुशबुओं और पीढ़ियों से संजोई गई पारंपरिक रेसिपीज़ से भरी एक खास यात्रा का अनुभव मिलेगा।
फूड फेस्टिवल में कई खास तरह की डिशेस शामिल हैं: पोलोस अंबुला (बेबी जैक करी), किरी काजू मालुवा (काजू करी), अम्बा अनामा (मैंगो करी), अन्नासी मालुवा (पाइनएप्पल करी), आल बेदुमा (टेम्पर्ड पोटैटो), एला वलु कोट्टू (वेजिटेबल कोट्टू), परिप्पु वड़े (दाल वड़े), एला वलु रोटी (वेजिटेबल रोटी), बाटू मोजू (बैंगन मोजू) और सिंहल अचाचरु (श्रीलंकाई अचार)। हर व्यंजन न सिर्फ स्वाद में, बल्कि प्रस्तुति में भी श्रीलंकाई संस्कृति की झलक पेश करता है।
शेफ पंकज राणा, एग्जीक्यूटिव सू शेफ, शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने कहा, “हमारे लिए यह फेस्टिवल केवल खाने तक सीमित नहीं है। हम चाहते हैं कि हर मेहमान यहां कदम रखते ही श्रीलंका की समृद्ध पाक परंपरा और उसके विविध स्वादों का अनुभव करे। इस आयोजन के माध्यम से हम भारत में श्रीलंकाई व्यंजनों की पेशकश कर रहे हैं और एक सांस्कृतिक संवाद भी स्थापित कर रहे हैं, जिससे लोग श्रीलंका के रंग, परंपरा और पाक विरासत के करीब आ सकें। हमने इस फेस्टिवल को इस तरह डिजाइन किया है कि मेहमानों को हर डिश में असली स्वाद और नयापन दोनों का संतुलन मिले। शेफ लक्ष्मण के साथ मिलकर हमने यह सुनिश्चित किया है कि हर व्यंजन अपने मूल स्वाद के साथ प्रस्तुत हो, ताकि यह अनुभव यादगार बन सके।”
शेफ के. ए. लक्ष्मण, सू शेफ, शेरेटन कोलंबो होटल ने कहा, “श्रीलंकाई व्यंजन केवल मसालों का मिश्रण नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का विस्तार हैं। हर डिश के पीछे एक कहानी होती है, जिसे हम इस फेस्टिवल के माध्यम से मेहमानों तक पहुँचाना चाहते हैं। हमारा प्रयास है कि इंदौर के लोग असली श्रीलंकाई स्वाद का अनुभव कर सकें।”
फेस्टिवल में आए मेहमान श्रीलंकाई व्यंजनों के अनोखे स्वादों के साथ एक सांस्कृतिक यात्रा का हिस्सा बनेंगे। यह आयोजन इंदौर के भोजन परिदृश्य में अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के महत्व और उनके अनुभव को उजागर करता है, और शहर में पाक परंपराओं की विविधता को और समृद्ध करने में अहम भूमिका निभाएगा।


