- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
”राधेश्याम” की टीम ने प्रभास के इन यूनिक पोस्टर्स के साथ देशवासियों को दी विभिन्न त्योहारों की शुभकामनाएं!
बहुप्रतीक्षित फिल्म “राधेश्याम” के पोस्टर ने सभी को अभी से रिलीज़ के प्रति प्रत्याशित कर दिया है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर के पहले लुक से लेकर हाल ही में कुछ अन्य झलकियों के अनावरण तक- फिल्म के निर्माताओं ने अब प्रभास के पोस्टर के एक नए सेट के साथ देश भर के दर्शकों को शुभकामनाएं दी हैं।
पोस्टर में, प्रभास को अपने रेट्रो अवतार में एक ब्राउन टर्टल नैक में देखा जा सकता है जिसने सभी को फिल्म के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया है। पोस्टर में देश के कई त्योहारों- उगाडी, गुड़ी पड़वा, नवरे से बैसाखी, बोहाग बिहू और कई अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं दी रहा है।
निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,” Many Festivals. One Love! 💞
Here’s wishing everyone a very #HappyUgadi, Gudi Padwa, Baisakhi, Vishu, Puthandu, Jur Sithal, Cheti Chand, Bohag Bihu, Navreh & Poila Boshak! #30JulWithRS
Starring #Prabhas & @hegdepooja
सचमुच, दर्शकों के लिए इन ग्रेजुअल ट्रीट के साथ, राधेश्याम एक रोमांचक फिल्म होने का वादा करती है जहां प्रभास एक दशक बाद रोमांटिक शैली में वकप्सी कर रहे हैं। फिल्म की हर झलक भव्यता को दर्शाती है।
रोमांटिक-ड्रामा फिल्म, राधेश्याम में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी। अभिनेता एक दशक के बाद रोमांटिक भूमिका में नजर आएंगे और इस पोस्टर ने निश्चित रूप से सभी को अधिक उत्साहित कर दिया है। रोम की पृष्ठभूमि से लेकर राष्ट्र और उसकी भाषाओं की विविधता का जश्न मनाने का यह अनोखा तरीका, नए पोस्टर को अगले स्तर तक ले जाता है।
यह फिल्म 30 जुलाई, 2021 में स्क्रीन पर दस्तक देगी और प्रशंसकों द्वारा बेसब्री से इसकी रिलीज़ का इंतज़ार किया जा रहा है क्योंकि वे फ़िल्म में पैन-इंडिया स्टार प्रभास के साथ खूबसूरत अभिनेत्री पूजा हेगड़े को देखने के लिए रिलीज़ पर अपनी नज़रे टिकाए हुए हैं। ‘राधेश्याम’ एक बहुभाषी फिल्म होगी जो राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत होगी। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है।


