- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
“सोनचिड़िया” की टीम ने बिना धोए कपड़ों में की फ़िल्म की पूरी शूटिंग!
हाल ही में रिलीज हुए “सोनचिड़िया” के ट्रेलर को काफ़ी पसंद किया जा रहा है, साथ ही ट्रेलर में नज़र आ रहा मध्य भारत का देहाती लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।
किरदार के हर रूप में वस्तक़िता बनाने के लिए, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने केवल एक पोशाक के साथ फ़िल्म की संपूर्ण शूटिंग को अंजाम दिया है।
उससे भी दिलचस्प बात, सभी कपड़ों में निरंतरता और प्रामाणिकता को बनाए रखने के लिए कपड़े धोने के लिए नहीं भेजे गए थे।
जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती गई, कपड़े अधिक गंदे और मेले होते गए, लेकिन सोनचिड़िया की टीम एक ही पोशाक का उपयोग करने के लिए बहुत उत्सुक थी, यह उन्हें एक यथार्थवादी अनुभव दे रहा था।
फिल्म में यह आपको यथार्थवादी एहसास देगा और सोनचिड़िया के सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
सोनचिड़िया में 1970 के दशक में स्थापित कहानी देखने मिलेगी जिसमें एक छोटा शहर डकैतों द्वारा शासित और प्रभुत्व नज़र आएगा। इतना ही नहीं, यहाँ सत्ता हासिल करने के लिए कई गिरोह संघर्ष की लड़ाई लड़ते हुए नज़र आएंगे। वही, फ़िल्म की थीम को मद्देनजर रखते हुए स्टारकास्ट इंटेंस अवतार में दिखाई देगी जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुई ट्रेलर में भी देखने मिली।
मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी, रणवीर शोरे और आशुतोष राणा अभिनीत, सोन चिरैया में डाकू के युग पर आधारित में एक देहाती और कट्टर कहानी प्रस्तुत की जाएगी।
अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित सोन चिरैया में धमाकेदार एक्शन की भरमार होगी। फ़िल्म में मध्य भारत में डकैतों के शानदार गौरव की झलक देखने मिलेगी।
मध्यप्रदेश के घाटियों में फिल्माई गयी, सोन चिरैया में शानदार कलाकरों की टोली के साथ एक दिलचस्प कहानी दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।
‘उड़ता पंजाब’ और ‘इश्किया’ जैसी कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके निर्देशक अभिषेक चौबे अब अपनी आगामी फिल्म सोन चिरैया के साथ चंबल की कहानी प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।
निर्माता रोनी स्क्रूवाला जिन्होंने न केवल ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं बल्कि पुरस्कार विजेता फिल्मों के सरताज अब ‘सोन चिरैया’ पेश करने के लिए तैयार हैं।


