- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
आगामी फिल्म तुम मेरे हो की टीम इंदौर के एक खास दौरे पर निकली। इस सफर की शुरुआत उन्होंने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और आशीर्वाद लेकर की।एक्टर-प्रोड्यूसर गुरमीत चौधरी, उनकी को-स्टार ईशा मालवीय, प्रोड्यूसर्स देबिना बनर्जी और आरती एस, साथ ही को-प्रोड्यूसर रोमांच मेहता भी इस दौरे में शामिल हुए। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है।
टीम ने दिन की शुरुआत आध्यात्मिक अंदाज में की। महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करके फिल्म और उसके सफर के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। टीम के लिए ये दौरा खास था, क्योंकि अब वो अपनी मेहनत से बनी फिल्म को देश भर के दर्शकों तक ले जाने वाले हैं।मंदिर दर्शन के बाद टीम ने इंदौर में अपने समय का पूरा आनंद लिया। शहर के मशहूर लोकल खाने का लुत्फ उठाया और इंदौर की रंगीन संस्कृति को महसूस किया। इस दौरान उन्होंने फैंस और मीडिया से भी बातचीत की। फिल्म को लेकर अपना उत्साह शेयर किया और तुम मेरे हो को मिल रहे जबरदस्त प्यार और एक्साइटमेंट के लिए आभार व्यक्त किया।फिल्म के लिए ये समय और भी खास है, क्योंकि इसका बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। ट्रेलर में प्यार, दर्द और जुनून का इंटेंस रूप देखने को मिल रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक भी काफी बज क्रिएट कर रहा है और गाने एंटीसिपेशन और बढ़ा रहे हैं।
गुरमीत चौधरी इस फिल्म में लीड रोल में हैं और ये ईशा मालवीय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। तुम मेरे हो रोमांस, एक्शन और स्ट्रॉन्ग इमोशंस से भरा एक बड़े पैमाने का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करती है।गुरमीत के लिए ये फिल्म खास है क्योंकि ये उनकी प्रोड्यूसर के रूप में पहली फिल्म है। इसे उन्होंने डेब गुरु फिल्म्स के बैनर तले, रेवा क्रिएटिव हाउस के साथ मिलकर बनाया है। एक जबरदस्त कहानी, सांस रोक देने वाले विजुअल्स और बड़े कलाकारों से सजा म्यूजिकल एल्बम के साथ तुम मेरे हो दर्शकों के दिल को छू जाएगी।फिल्म को आरती एस और देबिना बनर्जी ने प्रोड्यूस किया है। रोमांच मेहता और अमन रियास्ती को-प्रोड्यूसर्स हैं और आशीष पांडा इसके डायरेक्टर हैं।
फिल्म में गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय, अनुष्का लुहार और शान ग्रोवर नजर आएंगे।
तुम मेरे हो 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


