- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
मारफ्लिक्स की फ़िल्म ‘फाइटर’ का टीज़र इस अनोखे अंदाज में कल होगा रिलीज़!
एंटरटेनमेंट पावरहाउस, मारफ्लिक्स ने साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘फाइटर’ के लिए एक रोमांचक उलटी गिनती शुरू कर दी है। कल सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस एड्रेनालाईन-चार्ज फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ होगा, जो दर्शकों को कभी न भूलने वाला सिनेमेटिक एक्सपीरियंस देगा।
फिल्म की हाई-फ्लाइंग थीम को ध्यान में रखते हुए मारफ्लिक्स ने एक क्रिप्टिक रेडियोग्राम मैसेज दिया, जो टीज़र ड्रॉप के साथ फैंस को फ़िल्म के लिए और उत्सुक कर देता है। टीजर ड्राप की यह अनोखी अनाउंसमेंट टैक्टिक ‘फाइटर’ में डाले गए टीम एफर्ट का एक और उदाहरण है, जो एक ब्लॉकबस्टर सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के लिए सिद्धार्थ आनंद के कमिटमेंट को दर्शाती है।
रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के पोस्टर्स रिलीज़ होने के बाद से फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। हर पोस्टर उनके किरदारों के बारे में कुछ कहता है, जिसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग इंतज़ार कर रहे हैं।
मारफ्लिक्स कल अपने टीज़र रिलीज के साथ ‘फाइटर’ के लिए मंच तैयार कर रहा है, जो एक बेहतरीन सिनेमाई यात्रा का वादा करता है और कहानी कहने की कला को एक नया आकर भी देता है।


