- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
फ़िल्म मरजावाँ का शीर्षक गीत ‘’तुम ही आना’’ आज होगा रिलीज़
मरजावां का ट्रेलर लॉन्च करने के बाद, निर्माता आज फिल्म का पहला गाना रिलीज करने के लिए तैयार हैं। शीर्षक गीत तुम ही आना, सिद्धार्थ महोत्रा और तारा सुतारिया पर फ़िल्माया गया है , पायल देव द्वारा रचित, कुणाल वर्मा द्वारा लिखित और जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख और रकुल प्रीत सिंह भी नज़र आयेंगे।
निर्देशक मिलाप मिलन झवेरी इसे फिल्म का विषय कहते हैं। वह कहते हैं, “तुम ही आना एक प्रेम गीत है, जो भावनाओं, जुनून और दिल टूटने के बारे में है। यह बेखयाली (कबीर सिंह) और तेरी गलियाँ (एक विलेन) के जैसा है। तुम ही आना यह गाना, फिल्म में सिद्धार्थ और तारा की प्रेम कहानी की आत्मा है। यह उनके रिश्ते के जुनून और तीव्रता का वर्णन करता है।
मिलाप कहते हैं, “ यह गाना फ़िल्म के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आता है जब नायक एक कश्मकश मै ऊलज़ा होता है, एक गीत नहीं है, बल्कि फिल्म में एक चरित्र की तरह है; यह मरजावां के दिल की धड़कन है। मेरे लिए, यह प्यार, दिल टूटने तथा जुनून को दर्शाता है और हर प्यार करने वाली के दिल में गूंजता रहेगा|


