- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर यूट्यूब पर सभी भाषाओं में #1 पर ट्रेंड, IMDb की टॉप 10 मोस्ट-अन्टिसिपेटेड इंडियन फिल्मों की सूची में भी नंबर 1 स्थान हासिल
या
वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर सभी भाषाओं में यूट्यूब पर #1 ट्रेंड, IMDb की टॉप 10 मोस्ट-अन्टिसिपेटेड इंडियन फिल्मों की सूची में फिल्म ने हासिल किया पहला स्थान
11 जून को निर्देशक अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। जंगल-थीम पर आधारित सजावट और आकर्षक झरने ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। इस मेगा इवेंट में फिल्म की शानदार स्टारकास्ट मौजूद रही, जिसमें अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव सहित कई कलाकार शामिल थे।
ऑफ-स्क्रीन उनकी शानदार केमिस्ट्री अब ऑन-स्क्रीन भी भरपूर मनोरंजन के रूप में नजर आने वाली है। वेलकम टू द जंगल का धमाकेदार ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और सभी भाषाओं में यूट्यूब पर #1 ट्रेंड कर रहा है। लेकिन यह उपलब्धि यहीं नहीं रुकती।
वेलकम टू द जंगल इस समय IMDb की टॉप 10 मोस्ट-अन्टिसिपेटेड इंडियन फिल्मों की सूची में भी नंबर 1 स्थान पर ट्रेंड कर रही है, जो यह साबित करता है कि दर्शक इस कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। खास बात यह है कि 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म वेलकम के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर इस फ्रेंचाइज़ी में वापसी कर रहे हैं, जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्साह है।
हाल ही में अक्षय कुमार निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में नजर आए थे, जिसने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। आने वाले समय में वह प्रियदर्शन के साथ एक और फिल्म हैवान में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह गोलमाल 5 में भी नजर आएंगे, जहां उनकी रोहित शेट्टी के साथ सूर्यवंशी के बाद एक बार फिर साझेदारी देखने को मिलेगी।
अहमद खान द्वारा निर्देशित वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेन्द्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकारों की विशाल टीम नजर आएगी।
अहमद खान द्वारा निर्देशित इस मनोरंजक फिल्म को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 द्वारा सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फिल्म बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप का प्रोडक्शन है, जिसे राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला की वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


