- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एण्डटीवी के आपके पसंदीदा शोज में इस पूरे हफ्ते होगा भरपूर ड्रामा!
एण्डटीवी के दर्शकों को इस बार बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलेगा, क्योंकि उनका पसंदीदा शो इस पूरे हफ्ते मनोरंजन और गहरे ड्रामे से भरपूर रहेगा। एक ओर जहां, ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ की गुड़िया(सारिका बेहरोलिया), अपने घर में नई मेहमान, बसंती भैस का स्वागत करेगी। वही दूसरी ओर, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कटोरी अम्मा(हिमानी शिवपुरी)अपने प्यारे खोदी लाल के भूत से मिलने के लिए प्लांचेट का प्रयोग करती हुई दिखाई देंगी।
इसके अलावा, ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं‘ की संतोषी मां (ग्रेसी सिंह) स्वाति को देवेश त्रिपाठी (धीरज राज)के अत्याचारों से बचाएंगी। जबकि ‘भाबी जी घर पर हैं‘ के विभूति नारायण मिश्रा(आसिफ शेख) के साथ एक बहुत बड़ी घटना घटेगी जहां वो एक खतरनाक डाकू की कार को नुकसान पहुंचाता है और वह डाकू मुआवजे के रूप में उसे बहुत बड़ी रकम मांगता है।
सारिका बहरोलिया ने भैंस के साथ शूटिंग करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, श्शूटिंग पर एक असली भैंस थी, बसंती की मौजूदगी ने सेट के पूरे माहौल को और भी रोमांचक बना दिया था। यह बहुत मजेदार था कि कैसे बसंती पप्पू(मनमोहन तिवारी)के गेस्ट हाउस की पहली ग्राहक बनती है, इस ग्राहक को किस तरह की सर्विस मिली ये जानने के लिए देखते रहिए।
हिमानी शिवपुरी ने अपने प्लांचेट के अनुभव के बारे में बताते हुये कहा, श्खोदी लाल और कटोरी अम्मा के अटूट प्यार की वजह से वो प्लांचेट का इस्तेमाल करने के लिए बेताब थी, लेकिन क्या होता है जब उसके पति का भूत उसकी बहू के अंदर प्रवेश करता है? गड़बड़ी और पागलपन ही इसका जवाब है।
ग्रेसी सिंह ने शो में रामायण के आदर्श लेखों का उदाहरण देते हुए कहा, श्जिस तरह से बजरंग बली सीता को बचाने के लिए आते हैं, कुछ उसी तरह से यहां भी हनुमान(दानिश अख्तर) स्वाति को देवेश जोकि उस पर अत्याचार करता है और उसे धमकाता है उसके चंगुल से बचाते हुए नजर आएंगे।
आसिफ शेख ने कहा, श्जब भी विभूति को कुछ सही करना होता है तो वह हालात से बाहर निकलने के लिए सबसे ज्यादा बेतुके और क्रिएटिव तरीके ढूंढ़ता है। यहां पर भी उसे 3 लाख रुपए देने हैं और उसने टीएमटी((वैभव माथुर, दीपेश भान, सलीम जैदी)के वादा किया था कि वह पैसों के बदले उन तीनों के विवाह के लिए उनका मेल ढूंढेगा। क्या उसका यह आईडिया काम करेगा? यह किसे पता। लेकिन इतना तो तय है कि दर्शक इस ट्रैक का भरपूर आनंद लेंगे?


