- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फिर से मचेगा गदर, जब एंड पिक्चर्स पर आएगा तारा सिंह,
15 मार्च को रात 8 बजे
सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर के जश्न के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि जाने-माने किरदार तारा सिंह के साथ गदर 2 एक बार फिर आपकी स्क्रीन पर लौट रही है, जो ओरिजिनल ब्लॉकबस्टर का वही जोश जगाएगी। एक ऐसी फिल्म जिसे सबसे ज्यादा प्यार और तारीफें मिलीं, अब 15 मार्च को रात 8 बजे सिर्फ एंड पिक्चर्स पर प्रीमियर होने जा रही है। सिनेमाघरों में इस फिल्म की जबर्दस्त सफलता के बाद, अब “पूरी फैमिली देखेगी साथ, जब टीवी पर आएगी गदर 2 इस बार।”
सनी पाजी की दमदार परफॉर्मेंस ने एक बार फिर उन्हें बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन हीरोज़ में से एक के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत कर दिया। इस फिल्म के दिलचस्प ओरिजिनल गाने एक हमें एक म्यूज़िकल सफर पर ले जाते हैं, जो सिनेमाई अनुभव को और बढ़ाते हैं, दिलों के तार छेड़ जाते हैं और कहानी में जज़्बात जगाते हैं। “उड़ जा काले कावा” और “मैं निकला गड्डी लेके” दर्शकों के दिलों को छू जाते हैं और घर वापसी की इस कहानी में चार चांद लगाते हैं।दूरदर्शी निर्देशक अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, “गदर 2” सनी देओल और अमीषा पटेल की शानदार जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर लाती है, जो जबर्दस्त एक्शन और यादगार डायलॉग्स का संगम पेश करती है – जो दरअसल 22 वर्षों का जश्न है।
नए टैलेंट – उत्कर्ष, सिमरत और दमदार नेगेटिव लीड, मनीष वाधवा को प्रस्तुत करते हुए, “गदर 2” एक पिता और पुत्र का अटूट रिश्ता दिखाती है। सनी और अमीषा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली केमिस्ट्री इस पूरे अनुभव में आकर्षण जोड़ती है, जिससे यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए जरूर देखने लायक बन जाती है।
सदाबहार एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कहा, “मैं बेहद खुश और भाग्यशाली हूं कि ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्म का सीक्वल बना। इतिहास में ऐसा बहुत कम हुआ है कि कल्ट फिल्मों के सीक्वल बने हों, जैसे मुगल-ए-आज़म, मदर इंडिया और शोले, इनमें से कुछ नाम हैं। सकीना का किरदार मेरे सभी किरदारों में से मेरा पसंदीदा किरदार है। अपने पसंदीदा एक्टर सनी देओल के साथ फिर से जुड़ना और वो भी तारा सिंह के रूप में बड़ा खुशनुमा अनुभव रहा, क्योंकि जब भी तारा और सकीना साथ आते हैं, वे स्क्रीन पर अपना जादू चलाते हैं। जब हम कैमरे के सामने होते हैं, तो हमें बहुत ज्यादा कोशिश नहीं करनी पड़ती है, भावनाएं स्वाभाविक रूप से आती हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें पारिवारिक मूल्य हैं, शानदार संगीत, धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस और सीटीमार दृश्य हैं। जब स्क्रीन पर गाने बजते हैं तो यह थिएटर को नाइट क्लब में बदल देते हैं, यह एक त्यौहार की तरह है। हम आभारी हैं कि ‘गदर 2’ को भी वैसी ही प्रतिक्रिया मिली। मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि मैं इसका हिस्सा हूं। मुझे खुशी है कि भगवान ने हमें सकीना और तारा की भूमिका फिर से निभाने और नया सिनेमाई इतिहास रचने और रिकॉर्ड बनाने का मौका दिया।”
उत्कर्ष शर्मा अपना आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं, “गदर 2 के लिए दर्शकों का जबर्दस्त प्यार और समर्थन वाकई खुशी देता है। यह लोगों के साथ फिल्म के लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते का सबूत है। जहां भारत की ब्लॉकबस्टर गदर 2, एंड पिक्चर्स पर अपना प्रीमियर कर रही है, मुझे विश्वास है कि इसकी गूंज हर घर में सुनाई दगी। उत्साह के लिए तैयार हो जाइए – अब हर घर में मचेगा गदर!'”
सिमरत कौर ने अपने डेब्यू के बारे में बताते हुए कहा, “इन मेगा स्टार्स के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देना एक रोमांचक और नया अनुभव था। ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना एक खुशी की बात थी जिसने लोगों से इस तरह का गहरा रिश्ता बनाया। गदर 2 एक फिल्म से कहीं आगे है। यह एक बेमिसाल सफर है, और मैं एंड पिक्चर्स पर इसके प्रीमियर का उत्सुकता से इंतजार कर रही हूं, यह जानते हुए कि यह और भी कई दिलों को छुएगा।”
मनीष वाधवा अपना उत्साह साझा करते हुए कहते हैं, “गदर 2 ने सिनेमाघरों को रोशन कर दिया, और अब यह एंड पिक्चर्स पर अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। यदि आपने इसकी एनर्जी महसूस की है, तो 15 मार्च को इसे फिर से महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए। और यदि आपने नहीं देखी है, तो एंड पिक्चर्स पर इसका प्रीमियर मिस न करें— एंड पिक्चर्स पर गदर की दमदार वापसी के लिए तैयार हो जाइए।”
निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, “गदर 2 के साथ देशभक्ति, सच्चे प्यार और बहादुरी के सार को वापस लाना एक मजेदार अनुभव है। यह एक सच्ची ब्लॉकबस्टर थी। नए कलाकारों के साथ काम करने से कहानी में कुछ दिलचस्प पहलू जुड़ गए, जिससे यह एक खुशनुमा एहसास बन गया। यह फिल्म और इसकी ओरिजिनल, पिता-पुत्र की एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जो तारा और जीते का सफर दिखाती है। मुझे एंड पिक्चर्स पर इस सिनेमाई सफर को दर्शकों द्वारा देखने का इंतजार है। उम्मीद करता हूं ये फिल्म उनके दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ेगी।”
गदर 2 के साथ ब्लॉकबस्टर मूवी नाइट का हिस्सा बनें, 15 मार्च को रात 8 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर!


