- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
त्योहारों के इस मौसम में मैटर आवाजाही में बदलाव लाने के लिए ऐरा के साथ पूरी तरह तैयार है; फंडिंग के मौजूदा राउंड (सीरीज़ बी) में 35 मिलियन डॉलर की पहली किश्त प्राप्त की
इलेक्ट्रिक मोटरबाइक्स में मैटर की अभिनवताओं को तेज़ करने तथा उत्पादन, आपूर्ति श्रृंखला, विपणन और खुदरा क्षेत्र में विस्तार हेतु पूँजी।
अहमदाबाद, जुलाई 2024: भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध एक अभिनवकारी ई.वी. तकनीक और ऊर्जा का भंडारण करने वाली कंपनी, मैटर ग्रुप ने आज घोषणा की कि उसने निवेश के मौजूदा दौर में $35 मिलियन की पहली किश्त प्राप्त कर ली है। इस दौर का नेतृत्व अमेरिका स्थित विश्वस्तरीय समस्या-समाधान संस्थान, हेलेना द्वारा किया जा रहा है, जिसने अपनी उद्यमों में पूँजी निवेश करने वाली शाखा के माध्यम से निवेश किया है। इस दौर के अन्य मुख्य निवेशकों में कैपिटल 2बी, जापान एयरलाइंस और ट्रांसलिंक इनोवेशन फंड, साद बहवन इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी (एस.बी. इन्वेस्ट), अन्य संस्थागत निवेशक एवं फैमिली ऑफिस शामिल हैं। दूरदर्शी सहयोगियों के बीच यह विश्वस्तरीय सहयोग एक आवाजाही में परिवर्तन की खोज में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो तकनीकी अभिनवता के माध्यम से पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान कर रहा है।
इलेक्ट्रिक वाहनों में अभिनवता के प्रति मैटर के ध्यानपूर्वक दृष्टिकोण पर बल देते हुए, प्रमुख, प्रभाव आधारित संस्थानों द्वारा किया गया वित्तपोषण मैटर के दोहरे दृष्टिकोण – आवाजाही को सशक्त बनाना और स्वच्छ भविष्य को प्रोत्साहित करना – के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का सत्यापन करता है। यह पूँजी सतत, बेहतरीन प्रदर्शन वाले आवाजाही के समाधानों की बढ़ती हुई माँग को पूरा करने के लिए उत्पादन, आपूर्ति श्रृंखला, विपणन और खुदरा क्षेत्र को तेज़ करने के लिए मैटर के प्रयासों को गति प्रदान करेगी।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, मैटर ग्रुप के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री मोहल लालभाई ने कहा, “मैटर में हम हेलेना और उल्लेखनीय निवेशकों का इस आकर्षक यात्रा पर अत्यंत उत्साह के साथ स्वागत करते हैं – जिसमें कैपिटल 2बी, जापान एयरलाइंस और ट्रांसलिंक इनोवेशन फंड, एसबी इन्वेस्ट, अन्य संस्थागत निवेशक और पारिवारिक कार्यालय शामिल हैं। हम अपनी अभिनवकारी तकनीक द्वारा प्रेरित सुलभ, विश्वसनीय और उच्च प्रदर्शन वाले उत्पाद बनाने के प्रति समर्पित हैं। आवाजाही के इस जटिल परिवर्तन की अगुआई 600 से अधिक मैटर इनोवेटर कर रहे हैं, जो हमारे प्रयासों में सवारों को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हैं। मैटर इलेक्ट्रिक मोटरबाइक्स के साथ, हम एक नई वास्तविकता को अपनाने और दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया बाजार को बदलकर आवाजाही के नियमों को पुनर्परिभाषित करने के लिए तैयार हैं।”
शुरुआत से अंत तक एकीकृत कंपनी के रूप में, मैटर ने डेटा, सॉफ़्टवेयर और मशीन इंटेलिजेंस की उपयोगिता का लाभ उठाते हुए, भारत की पहली 4-स्पीड हाइपर-शिफ्ट गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक, ऐरा बनाने के लिए अपने स्वयं की, हाइपर-स्केलेबल टेक्नोलॉजी स्टैक को सावधानीपूर्वक विकसित किया है। अपने स्वयं की 5 KWh की तरल-शीतलित बैटरी और पावरट्रेन बेहतरीन प्रदर्शन और लंबी उम्र प्रदान करते हैं। यह उत्पाद 5-एम्पीयर ऑनबोर्ड चार्जिंग सिस्टम के साथ, हर एक चार्ज में 125 किलोमीटर से अधिक की रेंज प्रदान करके वाहन चलने वालों को कहीं भी चार्ज करने की शक्ति प्रदान करता है।
इंटरनेट-आधारित नेविगेशन, संगीत, कॉल और 7 इंच की टचस्क्रीन उपयोगकर्ता को एक सहज नया अनुभव प्रदान करती है। यह वास्तव में एक ऐसा भविष्य का निर्माण कर रहा है जो सुंदर और स्वच्छ है। मैटर ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरबाइक ऐरा के लिए 40,000 गाड़ियों की प्री-बुकिंग प्राप्त की, जिसकी डिलीवरी त्यौहारों के इस मौसम में शुरू होने वाली है। मैटर के उपभोक्ताओं के हिस्से का नेतृत्व 100 से अधिक डीलर भागीदारों द्वारा किया जा रहा है, जो अपनी तरह का पहला खुदरा अनुभव प्रदान करेंगे जो सबसे अभिनवकारी आपूर्तिकर्ताओं द्वारा प्रबलित किया गया होगा। भागीदारों का यह पारिस्थितिकी तंत्र जोशपूर्ण है और पृथ्वी और इसके लोगों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए तैयार है।
मैटर पारंपरिक दोपहिया वाहनों के लिए अभिनवकारी विकल्प प्रदान करके भारत में आवाजाही के साधनों में परिवर्तन ला रही है, जो इस समय देश के 62% पेट्रोल की खपत करते हैं और उत्पन्न होने वाले उत्सर्जन के माध्यम से पर्यावरणीय प्रदूषण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। मैटर का अत्याधुनिक तकनीकी स्टैक आवाजाही में एक आधारभूत परिवर्तन लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो विश्व के एक स्वच्छ, अधिक सतत भविष्य को उत्प्रेरित करता है जिसका आरंभ भारत में शुरू हो रहा हैं।


