- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
IIFA 2024: रॉकस्टार डीएसपी के इस गाने ने शाहरुख और विक्की कौशल को झूमाया
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कम्पोजर देवी श्री प्रसाद उर्फ रॉकस्टार डीएसपी ने न सिर्फ IIFA स्टेज पर अपनी शानदार परफॉरमेंस से धमाल मचाया, बल्कि दर्शकों और सेलेब्स पर भी अपना प्रभाव छोड़ा, जो उनके गानों पर थिरकने से खुद को नहीं रोक पाए। कुछ समय पहले, दिग्गज सितारों में से एक वेंकटेश दग्गुबाती के साथ डीएसपी की एक तस्वीर वायरल हुई थी। दोनों को डीएसपी के एक पॉपुलर गाने पर डांस करते हुए देखा गया था। अब, एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने डीएसपी का दिल भी खुश कर दिया है।
https://www.instagram.com/stories/thisisdsp/3467891924566264101?igsh=azRyMHpwZzk3b2p6
IIFA मैन नाईट इवेंट से, शाहरुख खान और विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों सितारे डीएसपी के ‘पुष्पा: द राइज’ के सबसे पॉपुलर ट्रैक ‘ऊ अंटावा’ पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां, विक्की अल्लू अर्जुन के स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं खान ने सामंथा रूथ प्रभु के स्टेप्स को बखूबी निभाया है। वीडियो को न सिर्फ दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है, बल्कि इसने डीएसपी की संगीत प्रतिभा और उनकी ग्लोबल अपील को और भी स्थापित किया है।
अपने परफॉर्मेंस के दौरान, डीएसपी ने मेगास्टार चिरंजीवी को ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने ‘फॉलो फॉलो’, ‘पुष्पा राज’, ‘श्रीवल्ली’ जैसे अपने चार्टबस्टर गानों पर परफॉर्म किया। यह परफॉरमेंस उनके इंडिया टूर के लिए एक टीज़र की तरह बन गया, जो 19 अक्टूबर से हैदराबाद में शुरू होने वाला है। कम्पोजर अपने टूर के दौरान उत्तरी राज्यों को भी कवर करेंगे, जिसका शेड्यूल अभी तक सामने नहीं आया है।
वर्तमान में, उनके फैंस उनसे उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में अपने संगीत कौशल को दिखाने की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’, पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, धनुष की ‘कुबेर’, नागा चैतन्य की ‘थंडेल’, अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’, सूर्या की ‘कंगुवा’ और राम चरण की अनटाइटल्ड फिल्म शामिल हैं।


