- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मालवा के शाही स्वाद के साथ द पार्क में इस बार ‘रॉयल कुज़ीन ऑफ मालवा’
इंदौर, मार्च 2024 – मालवा क्षेत्र हमेशा ही अपने राजशाही और पारंपरिक विरासत के लिए जाना जाता है। न सिर्फ यहां की बोली और रहन सहन बल्कि यहां के स्वाद में भी शाही रंग देखने को मिल जाएंगे। इस बेहतरीन अनुभव से रूबरू कराने के लिए इंदौर के द पार्क में “रॉयल कुज़ीन ऑफ मालवा फूड फेस्टिवल” का आयोजन किया जा रहा है। जहां मेहमान मालवा के राजसी व्यंजनों का लज़ीज़ स्वाद का आनंद ले सकेंगे। 14 से 24 मार्च 2024 तक द पार्क के होटल एपिसेंटर में आयोजित इस फूड फेस्टिवल में मेहमान लंच और डिनर में रजवाड़ी पराठा, कोरमा शिराज़ी जैसे शानदार कुजीन का अनुभव ले सकेंगे।
द पार्क इंदौर के एक्ज़क्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया, “मालवा की भूमि का स्वाद सबसे अनोखा है, यहां के हर व्यंजन में मालवा का क्षेत्रीय टच मौजूद है। इस फूड फेस्टिवल में हम उन व्यंजनों का परिचय मेहमानों से कराना चाहते हैं जो मालवा के राजसी पकवान माने जाते हैं। इनमें रजवाड़ी पराठा, कोरमा शिराज़ी, मुर्ग मुसल्लम सैलाना, नगरीसी कोफ़्ता, पनीर लिफ़ाफ़ा, मूंग दाल मूंग लेट, मिर्च का हलवा, मावा जलेबी और घमंडी शिकंजी जैसे लजीज व्यंजन शामिल है। इन व्यंजनों को तैयार करते हुए यह विशेष रूप से ध्यान में रखा जाएगा किन व्यंजनों में मौजूद मालवा और उसका स्वाद लोगों को यथावत मिल सके।”
द पार्क इंदौर के डायरेक्टर एफ एंड बी श्री सुदीप कांजीलाल ने बताया, “इंदौर के लोगों ने हमेशा ही हमें खूब प्रेम दिया है और कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया है। इसलिए इस बार द पार्क इंदौर लेकर आया है मालवा फूड फेस्टिवल जहां मेहमानों को मालवा के राजसी, शाही और लजीज व्यंजनों का अनुभव दे सकें।इस फूड फेस्टिवल के लिए हमने खास तैयारियां की है, व्यंजनों में उन देसी और खास मसालों का प्रयोग किया गया है जो मालवी व्यंजनों में प्रचलित है इसके साथ ही एपीसेंटर को मालवा की थीम पर सजाया गया है। हम आशा करते हैं की हर बार की तरह हम मेहमानों` की उम्मीद पर खड़ा उतरेंगे।”


