- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
हजारों महिलाओं ने उठाए श्रृद्धा के कलश
इंदौर. ढोल, तासे, बेण्ड-बाजे, अश्व व ऊंट पर केसरिया ध्वज लिए बालक, कीर्तन करती भजन मण्डीयां, शंखनाद व जय घोष करते युवाओं का दल… महाराष्ट्र अमरावती के 25 सदस्यी महाढोल की थाप, वनवासी दलों को नृत्य व किलकारियों जिसने भी सुनी बस उसका हो गया.
गुरुवार को देपालपुर में आस्था का महासंगम देखा गया. सुबह से ही कलश यात्रा के लिए गांव गांव से जत्थे के रूप में महिलाओं का आना शुरू हो गया था जो देर तक चला नगर के चारों दिशाओं से कई किलोमीटर तक आस्था का हुजुम सुबह से शाम तक देखा गया. हर कोई मातृ शक्ति कलश यात्रा में शामिल होकर अपने को धन्य समझ रही थी.
संस्था निर्भय द्वारा आयोजित साथ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के एक दिन पहले निकली मातृशक्ति कलशयात्रा ने नगर वासियों को अचरज में डाल दिया. आयोजक देपालपुर से विधायक मनोज पटेल द्वारा निकाली गई इस यात्रा का स्वरूप ही मनोहरा था सुबह से शाम तक नगर में हजारों लागों की उपस्थिति और नगर से हर वर्ग, सर्व समाज, में पूरे जोश के साथ आस्था के इस महासंगम का स्वागत सत्कार करने में भी कोई कसर बाकी नही रखी.
सुबह 11 बजे शासकीय भागीरथ सिलावट कॉल्ेाज से कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो 2 किलोंमीटर मार्ग तय कर दोपहर 3:30 बजे सिद्ध क्षेत्र 24 अवतार मंदिर पहुचा। चार घंटे ज्यादा चली यात्रा में बेटमा,गौतमपुरा, हातोद सहित निकट के 200 से ज्यादा गांवों से हर दिशा से लोग 500-1000 के जत्थे के रूप में शामिल हो रहे थे आस्था के इस अनोख समागम में हजारों मातृशक्यिों और पुरूषों ने माहौप का धर्ममय बनाए रखा. आज श्रीमद भागवत होगी प्रारंभ
स्वर कोकिला सुश्री जया किशोरीजी के मुखारबिंद से देपालपुर के 24 अवतार मंदिर प्रांगण में 31 अगस्त दोहपर 12 से 4 बजे तक श्रीमद भागवत श्रवण करवाएगी. संस्था निर्भय विधायक मनोज पटेल ने बताया कि सुश्री जया किशोरी जी की भागवत कथा श्रवण केलिए क्षेत्र में उत्साह का माहोल है इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाए की गई है.


