- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टाइगर श्रॉफ ने अपने दूसरे सिंगल ‘कैसनोवा’ के साथ यूट्यूब पर किया डेब्यू!
कुछ समय पहले, टाइगर श्रॉफ ने अपना पहला सिंगल ‘अनबिलिवेबल’ रिलीज़ किया था जो एक हिट साबित हुआ था। यह गाना बिलबोर्ड चार्ट में भी शामिल किया गया था। एक्शन दृश्यों को करने से लेकर लचकदार डांस और अपने अद्भुत अभिनय तक, अभिनेता ने सब चीज़ में महारत हासिल की है और अब इस टैलेंट में एक ओर नाम शामिल हो गया है। अब उन्हें इंडस्ट्री के सबसे यंगेस्ट सुपरस्टार के रूप में गिना जाता है क्योंकि वह इस स्पेस में चैंपियन बन कर सामने आये हैं।
टाइगर अब न केवल अपने नए गीत, ‘कैसनोवा’ के साथ वापसी कर ली हैं, बल्कि अब मीडिया कंपनी क्युकी डिजिटल मीडिया के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से गूगल के वीडियो प्लेटफ़ॉर्म यूट्यूब पर अपना डेब्यू चिन्हित करेंगे।
टाइगर का यूट्यूब चैनल अपने रचनात्मक कैलिबर को दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपने ऊर्जावान और खूबसूरत डांस शैली और मनमोह लेने वाले वोकल के साथ, टाइगर का विविध टैलेंट उनके प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट की तरह है।
अभिनेता ने हाल ही में उनके और क्यूकी द्वारा निर्मित इस गाने का एक प्रीव्यू वीडियो साझा किया था, जो उनके सभी सोशल मीडिया हैंडल पर हैं और प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है। यह टाइगर का दूसरा गाना है और यह दर्शकों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। निस्संदेह, टाइगर खुद को चुनौती देता है और अपने क्षितिज का विस्तार करते रहते है।
हमेशा की तरह सिल्की डांस मूव्स और पेप्पी ट्यून्स के साथ, टाइगर निश्चित रूप से अपने ग्रूवी नंबर के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। गाने के प्रीव्यू को सिर्फ 24 घंटों में इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से अधिक बार देखे जाने के साथ, टाइगर के प्रशंसक सॉन्ग लॉन्च होने का इंतजार नहीं कर सकते।
गाने का टीज़र उनके यूट्यूब चैनल पर भी लॉन्च किया गया था, जो टाइगर को उनके नृत्य और गायन के सर्वश्रेष्ठ के रूप में प्रस्तुत करता है। अभिनेता ने ब्लैक एंड वाइट ओपन कोट और उसी रंग की टोपी और पैंट में थिरकते हुए, एक बार फिर हमें अपना दीवाना बना लिया है। निस्संदेह, प्रीव्यू ने युवा सुपरस्टार के प्रति दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है।
फ़िल्मों की बात करें तो, टाइगर इस साल अपनी अगली तीन रिलीज़ के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वह बागी 4, हीरोपंती 2 और गणपत में नजर आएंगे।


