- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टाइगर श्रॉफ ने आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में धमाकेदार परफॉरमेंस दी, टाइगेरियंस का जीता दिल!
बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में शानदार प्रदर्शन किया और स्टेडियम में तहलका मचा दिया। एक्टर ने अपने पॉपुलर ट्रैक पर परफॉर्म किया और टाइगेरियंस का दिल जीत लिया। जैसे ही उन्होंने स्टेज पर कदम रखा, दर्शक बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार से अपनी नजरें नहीं हटा सके और उन्होंने #TheTigerEffect को नेक्स्ट लेवल पर प्रेजेंट किया।
‘जय जय शिव शंकर’ की इनफेक्शियस बीट्स से लेकर ‘दस बहाने’ की ग्रूवी वाइब्स और लेटेस्ट सेंसेशन ‘बड़े मियां छोटे मियां’ तक, टाइगर ने अपने शानदार डांस के दौरान दर्शकों के पैर थिरकाने पर मजबूर कर दिए। उनकी पावरफुल प्रेजेंस और शानदार एग्जीक्यूशन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिससे यह सभी के लिए एक यादगार रात बन गई।
टाइगर श्रॉफ का प्रदर्शन सिर्फ उनके टैलेंट का प्रदर्शन नहीं था बल्कि मंच पर कमान संभालने और अपने दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनाने की उनकी क्षमता का प्रमाण भी था। उन्होंने साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड के सबसे डायनामिक परफ़ॉमर्स में से एक क्यों हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि टाइगर के प्रदर्शन ने आईपीएल 2024 के लिए एक परफेक्ट किकस्टार्ट के रूप में काम किया, जो टाइगेरियंस के लिए एक बड़ा मूवमेंट है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, बॉलीवुड का यह यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में धमाकेदार परफॉरमेंस देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ और रोहित धवन निर्देशित ‘रेम्बो’ में भी नजर आएंगे। एक्टर ‘बागी 4’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक और हिट देने के लिए भी तैयार हैं, जिसकी घोषणा हाल ही में की गई थी।


